UP Digital Census 2027: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में देश की पहली डिजिटल जनगणना ‘जनगणना-2027’ के दूसरे चरण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अभियान की शुरुआत ऑनलाइन ‘स्व-गणना’ प्रकिया के साथ हुई है, जो आम नागरिकों को घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा प्रदान करती है।
UP Digital Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम
जनगणना निदेशालय और राज्य सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण को दो मुख्य भागों में बांटा गया है। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राज्य के निवासी सरकारी पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी ऑनलाइन खुद भर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह वैकल्पिक है। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के जरिए लोगों की जानकारी इकट्ठा करेंगे। इस जनगणना के लिए 5 जनवरी 2027 को संदर्भ तिथि तय की गई है।
स्व-गणना कैसे करें?
डिजिटल जनगणना को सुगम बनाने के लिए नागरिक इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- नागरिक जनगणना स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर लॉग-इन कर सकते हैं।
- पोर्टल पर अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसे ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद आवेदक को ‘P’ (पी) अक्षर से शुरू होने वाली एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी। (UP Digital Census 2027)
- जब दिसंबर में प्रगणक घर आएंगे, तो परिवार के सदस्यों को केवल यह आईडी दिखानी होगी, जिससे डेटा का मिलान और सत्यापन तुरंत हो जाएगा। सहायता के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है।
पूछे जाएंगे 40 सवाल, जातिगत विवरण भी होगा शामिल
इस जनगणना की खास बात यह है कि पहली बार सभी समुदायों के लोगों की जाति से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों, किराएदारों और घरेलू सहायकों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें धर्म, जाति, शिक्षा, काम, मातृभाषा, एक जगह से दूसरी जगह जाने और घर में मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवाल शामिल होंगे।
सीएम योगी का संदेश- “सही आंकड़ों से ही बनेगी बेहतर योजनाएं”
कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनगणना को राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कई अहम बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सरकार के पास सटीक जनसांख्यिकीय आंकड़े नहीं होंगे, तब तक कल्याणकारी योजनाओं का सही निर्माण और क्रियान्वयन संभव नहीं है। (UP Digital Census 2027)
उन्होंने जिक्र किया कि देश का हर छठा नागरिक उत्तर प्रदेश में निवास करता है, इसलिए सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के रूप में यूपी की जिम्मेदारी विशेष है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सर्वेक्षण से बचें नहीं, क्योंकि अधूरे आंकड़ों के कारण पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित रह जाते हैं। सीएम योगी ने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे आगे आकर अपने माता-पिता, बुजुर्गों और पड़ोसियों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने में मदद करें और प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखें।
विशाल प्रशासनिक तैयारी
उत्तर प्रदेश की विशाल जनसंख्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। जनगणना निदेशक शीतल वर्मा के अनुसार, इस महाअभियान को 35 दिनों के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए 5,63,000 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी 18 मंडलों, 75 जिलों, 350 तहसीलों, 825 विकास खंडों, 57,694 ग्राम पंचायतों और 1,04,004 राजस्व गांवों को कवर किया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद इस अभियान का नेतृत्व करें और दैनिक आधार पर प्रगति की समीक्षा करें। (UP Digital Census 2027)
डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से कागजी काम कम होगा और जानकारी भी ज्यादा सही तरीके से जुटाई जा सकेगी। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। यह डेटा आने वाले 10 सालों में उत्तर प्रदेश की योजनाएं बनाने और सरकारी संसाधनों के सही इस्तेमाल में मदद करेगा।









