UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान
UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान

योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम; 193 करोड़ से बनेंगे डॉग शेल्टर होम और ABC सेंटर

UP Dog Shelter Home Scheme

UP Dog Shelter Home Scheme: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके काटने की घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और पशु कल्याण के नियमों के तहत राज्य सरकार ने 17 नगर निगमों और 20 जिलों में आधुनिक डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनाने के लिए 193.20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन केंद्रों के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (C&DS) को दी गई है।

UP Dog Shelter Home Scheme: 17 नगर निगमों और 20 जिलों में बनेंगे डॉग शेल्टर होम और ABC सेंटर

सरकार ने इस योजना के लिए कुल 193.20 करोड़ रुपये का बजट तय किया है और इसे तीन हिस्सों में बांटा है, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके। इसमें प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए 63.13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रत्येक नगर निगम को इसके लिए 3 करोड़ 71 लाख 34 हजार रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा, 20 अन्य जिलों में डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए 74.27 करोड़ रुपये रखे गए हैं। हर केंद्र के निर्माण पर करीब 3.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, इन्हीं 20 जिलों में एनीमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर भी बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए 55.81 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और प्रत्येक सेंटर पर करीब 2.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन केंद्रों के जरिए आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और डॉग बाइट की घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी। (UP Dog Shelter Home Scheme)

किन शहरों और जिलों को मिलेगा इस योजना का लाभ?

सरकार ने इस योजना को पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू करने के लिए प्रमुख महानगरों और जिलों की सूची जारी की है। प्रमुख 17 नगर निगम: इस सूची में गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, अलीगढ़, अयोध्या, झांसी, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर शामिल हैं।

चयनित 20 जनपद: जिन जिलों में शेल्टर होम और एबीसी सेंटर दोनों बनाए जाएंगे, उनमें बिजनौर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कौशाम्बी, मिर्जापुर, जालौन, कासगंज, बाराबंकी, इटावा, औरैया, संभल, कुशीनगर, श्रावस्ती, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, सीतापुर और रायबरेली समेत 20 जनपद शामिल हैं। (UP Dog Shelter Home Scheme)

कैसे काम करेंगे डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आवारा कुत्तों की देखभाल और उनकी बढ़ती संख्या को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करना है। इसके तहत एबीसी (Animal Birth Control) सेंटर में आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी, ताकि उनकी आबादी पर नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही, उन्हें रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे और ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक उनकी देखभाल भी की जाएगी। वहीं, डॉग शेल्टर होम में बीमार, घायल, दिव्यांग और आक्रामक कुत्तों को सुरक्षित रखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन केंद्रों में कुत्तों के इलाज, पौष्टिक भोजन और साफ पानी की व्यवस्था होगी। उनकी देखभाल के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी और पशु चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे। अस्पतालों, स्कूलों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले बाजारों जैसे संवेदनशील स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाकर उनका टीकाकरण और नसबंदी की जाएगी, ताकि लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ कुत्तों की उचित देखभाल भी हो सके। (UP Dog Shelter Home Scheme)

आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, लोगों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड और बच्चों व बुजुर्गों पर होने वाले हमलों को लेकर चिंता जताई जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए योगी सरकार का यह 193.20 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। कई शहरों में इसके लिए जमीन चिह्नित करने का काम भी पूरा हो चुका है। इस व्यवस्था के धरातल पर उतरने से न केवल आम जनता को सड़कों पर सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि बेजुबान पशुओं को भी समय पर इलाज, भोजन और एक सुरक्षित ठिकाना मिल सकेगा।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें