20 साल पुराने ज़मीन विवाद में आज़म खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर नोटिस तामील कराने घर पहुंची पुलिस UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

शामली में भीषण आग और सिलेंडर धमाके से बड़ा हादसा, सोते समय परिवार पर टूटा कहर; मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत

Shamli News

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कैड़ी में बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने और तेज धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस भयावह अग्निकांड में एक ही परिवार की तीन सदस्यों मां और उनकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।

Shamli News: आधी रात को मचा कोहराम, नहीं मिला संभलने का मौका

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना बुधवार की देर रात करीब 12 बजे घटित हुई। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित कैड़ी गांव निवासी साजिद अपने परिवार के साथ मकान में रहते हैं। उनके घर में दो कमरे, एक किचन और एक हॉल बना हुआ है।

बुधवार रात रोज की तरह खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए थे। एक कमरे में साजिद अपने दो बेटों के साथ सो रहे थे, जबकि किचन से सटे दूसरे कमरे में उनकी पत्नी साजिदा (32) अपनी बड़ी बेटी अदन (13) और छोटी बेटी माहिरा (11) के साथ सो रही थीं। रात करीब 12 बजे अचानक किचन की ओर से आग भड़की और जोरदार धमाका हुआ। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उसने तुरंत बगल वाले कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जहां साजिदा और उनकी दोनों बेटियां सो रही थीं। लपटों और धुएं के गुबार के बीच तीनों को कमरे से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। (Shamli News)

बेबस होकर देखते रहे पति और बेटे

आग की तपिश, धमाके की आवाज और चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे साजिद और उनके दोनों बेटे जाग गए। दोनों कमरों के बीच में हॉल और आंगन होने की वजह से वे किसी तरह भागकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। साजिद ने शोर मचाया और अपनी पत्नी व बेटियों को बचाने के लिए अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि वे कमरे के अंदर नहीं जा सके। अपनी आंखों के सामने परिवार को आग में घिरा देख वे बेबस नजर आए।

पुलिस और दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान डायल 112 पर बाबरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। (Shamli News)

आग पर काबू न होता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद झुलसी हुई अवस्था में साजिदा, अदन और माहिरा को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सिलेंडर ब्लास्ट या शॉर्ट-सर्किट? जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पूरे कैड़ी गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि घर की रसोई या बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। इसके बाद रसोई गैस सिलेंडर में धमाका हुआ, जिससे आग और तेज हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। (Shamli News)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें