UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान UP Election 2027: यूपी चुनाव की कमान संभालेंगे अमित शाह, दिसंबर से शुरू होगा मिशन उत्तर प्रदेश; पूर्वांचल पर खास नजर
UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान UP Election 2027: यूपी चुनाव की कमान संभालेंगे अमित शाह, दिसंबर से शुरू होगा मिशन उत्तर प्रदेश; पूर्वांचल पर खास नजर

UP Politics 2027: ‘राधे-राधे’ के उद्घोष पर छिड़ी यूपी की सियासत, केशव प्रसाद मौर्य का समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार

UP Politics 2027

UP Politics 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही धार्मिक नारों और प्रतीकों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। ताजा विवाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए नारे ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ को लेकर शुरू हुआ है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मौर्य ने कहा कि जिस तरह सपा प्रमुख को ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से घबराहट होती थी, अब उसी तरह उन्हें ‘राधे-राधे’ से भी परेशानी होने लगी है।

UP Politics 2027: केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार- “साइकिल को पंचर कर सैफई भिजवाएंगे”

समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राधे के आशीर्वाद से वे साइकिल को पंचर करके वापस सैफई भिजवा देंगे। उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि ‘राधे-राधे’ महज एक राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि यह भक्ति और आस्था की भावना को प्रकट करने का एक माध्यम है।मौर्य ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया।

अखिलेश यादव के ‘कमल मुरझाने’ वाले बयान पर जवाब देते हुए मौर्य ने कहा कि सपा नेताओं को अपनी पंचर साइकिल दिखाई नहीं देती, लेकिन उन्हें विकास का प्रतीक ‘कमल’ मुरझाया हुआ नजर आ रहा है, जो उनकी आंखों का दोष है। केशव मौर्य ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में सपा के सत्ता में लौटने के सपने चकनाचूर हो जाएंगे और भाजपा 2047 तक प्रदेश और देश की सेवा में सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर ‘जय श्रीराम’ और ‘राधे-राधे’ दोनों ही उद्घोष लगातार गूंजते रहेंगे। (UP Politics 2027)

विवाद की जड़: मथुरा का चिंतन शिविर और अखिलेश यादव का तंज

इस पूरे सियासी घमासान की शुरुआत मथुरा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर (16 और 17 नवंबर) से हुई। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक का आगाज ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ के उद्घोष के साथ किया गया था।

इसके जवाब में शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के इस नारे पर चुटकी ली। अखिलेश यादव ने कहा था, “भाजपा जानती है कि उसका कमल मुरझा रहा है, इसलिए वह अब ‘राधे-राधे’ जप रही है। हमारी परंपरा में ‘राधे-राधे’ विदाई के समय बोला जाता है। इसका मतलब है कि अब भाजपा की विदाई तय है और आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें भव्य विदाई देगी।” (UP Politics 2027)

2027 के चुनावों की बिसात और बदलते समीकरण

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा और विपक्ष के बीच वैचारिक और सांस्कृतिक ध्रुवीकरण की कवायद तेज हो गई है। भाजपा का कहना है कि “राधे-राधे, कमल खिला दे” का नारा आस्था और विकास का प्रतीक है। वहीं, समाजवादी पार्टी का कहना है कि “राधे-राधे भाजपा की विदाई का संकेत है और कमल मुरझा चुका है।” विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा आरोप लगा रही है कि सपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं और सनातन धर्म के प्रतीकों से घबराती हैं।

दूसरी ओर, सपा का आरोप है कि भाजपा विकास के मुद्दों पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए धार्मिक नारों का सहारा ले रही है। चुनाव को लेकर भाजपा का दावा है कि 2027 में एक बार फिर उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और सपा की साइकिल वापस सैफई लौट जाएगी। वहीं, सपा का कहना है कि महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। (UP Politics 2027)

एक ओर जहां भाजपा मथुरा की बैठक के जरिए ब्रज क्षेत्र और पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नई लहर पैदा करने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और गठबंधन के समीकरणों के सहारे सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में ‘राधे-राधे’ और ‘साइकिल बनाम कमल’ की यह बयानबाजी यूपी की सियासत को और गर्म रखने वाली है।





Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें