20 साल पुराने ज़मीन विवाद में आज़म खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर नोटिस तामील कराने घर पहुंची पुलिस UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी
20 साल पुराने ज़मीन विवाद में आज़म खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर नोटिस तामील कराने घर पहुंची पुलिस UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

20 साल पुराने ज़मीन विवाद में आज़म खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर नोटिस तामील कराने घर पहुंची पुलिस

Azam Khan News

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में जेल से बाहर आए आज़म खान के रामपुर स्थित आवास पर रविवार को पुलिस की एक टीम करीब 20 साल पुराने ज़मीन विवाद से जुड़े मुकदमे में नोटिस तामील कराने पहुंची। अदालत द्वारा इस मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।

Azam Khan News: आवास पर 20 मिनट तक चला इंतजार, अधिवक्ता को सौंपा गया नोटिस

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर पटवाई थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ आज़म खान के रामपुर स्थित आवास पर पहुंचे। पुलिस टीम कोर्ट के आदेश के तहत आज़म खान को व्यक्तिगत रूप से नोटिस तामील कराना चाहती थी। पुलिस कर्मियों ने घर के बाहर करीब 20 से 30 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन आज़म खान से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। आज़म खान के न मिलने पर जांच अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने वहां मौजूद उनके अधिवक्ता को नोटिस सौंपकर रिसीविंग ली और पुलिस टीम वापस लौट गई।

क्या है साल 2006 का यह 20 साल पुराना मामला?

यह पूरा विवाद करीब दो दशक पहले यानी साल 2006 का है, जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और आज़म खान कैबिनेट मंत्री थे। रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ‘तूती वाले मकबरे’ के पास स्थित एक ज़मीन से प्रशासन ने कब्जा हटवाया था। बताया जाता है कि इस स्थान पर एक दुकान और आटा चक्की बनी हुई थी। इस प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ मोहल्ला सराय सहादत यार खां निवासी अफसर खान (या अफसर अली) ने कानूनी मोर्चा खोला। (Azam Khan News)

शिकायतकर्ता का आरोप था कि संबंधित ज़मीन वैध रूप से उनकी थी और प्रशासन ने बिना कोई पूर्व नोटिस दिए ही वहां से कब्जा हटवाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि प्रशासन की यह पूरी कार्रवाई तत्कालीन मंत्री आज़म खान के इशारे पर की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर साल 2007 में थाना गंज में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें आज़म खान के साथ-साथ तत्कालीन उप जिलाधिकारी (SDM) नलिन सिंह अवस्थी को भी नामजद किया गया था।

मुकदमे में क्यों आया नया मोड़?

यह मामला पिछले करीब दो दशकों से कानूनी प्रक्रिया में उलझा हुआ था। इस लंबी अवधि के दौरान मुकदमा दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता अफसर खान और मामले में नामजद तत्कालीन एसडीएम नलिन सिंह अवस्थी, दोनों का ही निधन हो चुका है। पुलिस ने पूर्व में इस मामले की जांच करते हुए अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। वर्तमान में इस मुकदमे की पैरवी कर रहे जुल्फिकार ने पुलिस की पिछली जांच पर असंतोष जताते हुए MP/MLA कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया और मामले की दोबारा विवेचना कराने का अनुरोध किया। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मामले की दोबारा जांच कराने के आदेश जारी किए। (Azam Khan News)

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में पुलिस

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने इस मामले की अग्रिम विवेचना पटवाई थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा को सौंपी है (जो पूर्व में गंज कोतवाली के प्रभारी भी रह चुके हैं)। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नोटिस तामील कराए जाने के बाद अब जांच की प्रक्रिया को तेज़ कर दिया गया है। पुलिस साक्ष्यों और बयानों के आधार पर इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। (Azam Khan News)

बता दें, यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब 18 नवंबर को ही आज़म खान गाजियाबाद की जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद वे अपनी राजनीतिक सक्रियता को फिर से धार देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महज कुछ ही दिनों के भीतर 20 साल पुराने इस मामले में पुलिस नोटिस ने उनके सामने एक नई कानूनी चुनौती खड़ी कर दी है।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें