UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान
UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान

लाल किले जैसा पंडाल, 4 लाख मेहमान और घुड़दौड़ में ‘थार’ का इनाम; बिहार से अमेरिका तक गूंज रही है अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी!

Anant Singh Daughter Wedding

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों एक बेहद खास पारिवारिक जश्न को लेकर सुर्खियों में हैं। मौका है उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का, जिसकी तैयारियां किसी राजसी उत्सव से कम नहीं हैं। 25 नवंबर को पटना के पास स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में होने जा रहे इस विवाह समारोह की चर्चा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश-विदेश तक हो रही है। करोड़ों के बजट, भव्य सजावट और अनोखी परंपराओं से सजी इस शादी की हर एक बात लोगों को हैरान कर रही है।

Anant Singh Daughter Wedding: कौन हैं दूल्हे राजा और कहां होगा शिवांगी का नया आशियाना?

मीडिया रिपोर्ट्स और पारिवारिक बयानों के अनुसार, यह विवाह दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ एक पारंपरिक आयोजन है। शिवांगी सिंह के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार पटना के बिहटा स्थित कृष्णा नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है और पिछले 11 सालों से अमेरिका में ही नौकरी कर रहे हैं।

ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। रणविजय कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सामाजिक परंपरा के अनुसार वधू पक्ष की ओर से विवाह का प्रस्ताव आया था और दोनों परिवारों की आपसी सहमति से यह रिश्ता तय हुआ। बहू के स्वागत के लिए बिहटा स्थित ससुराल में एक नया चार मंजिला मकान तैयार किया गया है। विवाह के बाद शिवांगी अपने पति के साथ अमेरिका में बसेंगी। (Anant Singh Daughter Wedding)

नदवां गांव में उतरा ‘दिल्ली का लाल किला’

विवाह की रस्में 20 नवंबर को फलदान के साथ शुरू हो रही हैं, जबकि मुख्य समारोह अनंत सिंह के पैतृक क्षेत्र बाढ़ के नदवां (लदमा) गांव में आयोजित किया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत के लिए 10 बीघा से अधिक जमीन पर एक विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस मंडप को ताजमहल और लाल किले की तर्ज पर भव्य रूप दिया जा रहा है।

पंडाल की सजावट के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से खास कारीगरों को बुलाया गया है। इसके अलावा, सजावट के लिए चीन और बेंगलुरु से विशेष फूल मंगाए जा रहे हैं। जयमाला की रस्म के लिए करीब 30 फीट ऊंचा स्टेज बनाया जा रहा है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि पंडाल में दूर बैठे लाखों मेहमान भी विवाह की रस्में आसानी से देख सकें। (Anant Singh Daughter Wedding)

150 से ज्यादा लजीज पकवान और 1,000 हलवाइयों की फौज

इस विवाह समारोह में करीब 4 लाख देशी और विदेशी मेहमानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अनंत सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा है कि 4 लाख मेहमान तो केवल एक शुरुआत हैं। इतने बड़े जनसैलाब की मेहमाननवाजी के लिए 1,000 से अधिक हलवाई और शेफ दिन-रात जुटे हुए हैं। शादी के शाही मेनू में 150 से ज्यादा तरह के व्यंजन शामिल किए गए हैं। इसमें बिहार के पारंपरिक और प्रसिद्ध 52 परतों वाले खाजा से लेकर देश-विदेश के कई खास पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे।

शादी का सबसे बड़ा आकर्षण: घुड़दौड़ प्रतियोगिता और ‘थार’ का इनाम

अनंत सिंह को घोड़ों का काफी शौक है। इसी वजह से शादी में राष्ट्रीय स्तर की घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नदवां गांव के 12 बीघे के मैदान में घुड़दौड़ होगी। इसमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत देश के कोने-कोने से 100 से अधिक नामी घोड़े और घुड़सवार हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। घुड़दौड़ में पहला स्थान हासिल करने वाले को इनाम में महिंद्रा थार SUV दी जाएगी। दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलेगी। (Anant Singh Daughter Wedding)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को उपहार में लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की कीमत वाली लैंड रोवर डिफेंडर कार भेंट करेंगे। शानदार आयोजन, पारंपरिक मेहमाननवाजी और खास कार्यक्रमों की वजह से शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की यह शादी बिहार में काफी चर्चा हो रही है।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें