UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों की खींचतान, 17 नवंबर की बैठक पर टिकी नजरें; 181 सीटों की मांग पर होगा मंथन

UP Election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन के दो प्रमुख दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत 17 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इस अहम बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आमने-सामने बैठकर आगामी चुनाव के लिए सीटों के फॉर्मूले और चुनावी तालमेल पर मंथन करेंगे। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों दलों के प्रतिनिधि पहली बैठक में सीटों के बंटवारे और गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

UP Election 2027: 17 नवंबर की बैठक क्यों है खास?

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर होने वाले 2027 के चुनाव से पहले यह पहली औपचारिक बैठक है, जो राज्य में विपक्षी गठबंधन की दिशा तय करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 43 सीटें (सपा 37, कांग्रेस 6) जीतने के बाद दोनों दलों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग दावेदारी ने इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बना दिया है।

सीटों को लेकर दोनों दलों की दावेदारी और रुख

बैठक से पहले ही दोनों पार्टियों की ओर से संभावित सीटों के आंकड़ों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2026 में बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद खुलासा किया कि कांग्रेस ने 403 में से 181 सीटों की सूची भेजी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और अन्य नेताओं के अनुसार, पार्टी 2024 के लोकसभा प्रदर्शन और अपने संगठन के विस्तार के आधार पर सम्मानजनक हिस्सेदारी (लगभग 150 से 180+ सीटें) चाहती है। (UP Election 2027)

वहीं, सपा ने कांग्रेस के पिछले चुनावी प्रदर्शन का एक ‘डोजियर’ तैयार किया है। सपा का मानना है कि सीटों का बंटवारा केवल संख्या के बजाय उम्मीदवार की ‘जीतने की क्षमता’ पर होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा खुद करीब 350 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और कांग्रेस को 50 से 80 सीटों के बीच देने के पक्ष में है।

2022 विधानसभा चुनाव के आंकड़े बने आधार

सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान में 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को भी अहम माना जा रहा है। उस चुनाव में कांग्रेस ने 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सिर्फ 2 सीटों (रामपुर खास और फरेंदा) पर जीत मिली थी। पार्टी की 387 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी और उसे कुल करीब 21.51 लाख वोट मिले थे। कांग्रेस केवल 4 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा, प्रदेश की सिर्फ 46 सीटों पर ही उसे 10 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी (सपा) इन्हीं चुनावी आंकड़ों का हवाला देकर कांग्रेस से कम और जीत की संभावना के आधार पर सीटें मांग रही है। (UP Election 2027)

आगे की रणनीति और चुनौतियां

अखिलेश यादव ने साफ किया है कि गठबंधन का मकसद भाजपा को हराना साथ ही संविधान और आरक्षण की रक्षा करना है, न कि केवल कुछ सीटों को लेकर उलझना। दोनों दल चाहते हैं कि विपक्ष के वोटों का बिखराव न हो। वहीं, खबरों के मुताबिक, कांग्रेस एक तरफ सीट बंटवारे पर बात कर रही है, तो दूसरी तरफ मतदाताओं के अधिकारों और एसआईआर (SIR) जैसे मुद्दों पर बूथ और विधानसभा स्तर तक अभियान चलाने की तैयारी में है।

अब सबकी निगाहें 17 नवंबर को होने वाली बैठक पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस अपनी 181 सीटों की मांग से पीछे हटकर सपा के प्रस्तावित फॉर्मूले पर सहमत होती है, या फिर दोनों दलों के बीच कोई बीच का रास्ता निकलता है। (UP Election 2027)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें