UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान
UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान

1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, कहा- हमारे पास नहीं है धर्म और जाति का डेटा

UP SIR Controversy

UP SIR Controversy: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने 17 नवंबर 2026 को साफ किया कि निर्वाचन आयोग के पास मतदाताओं के धर्म या जाति से जुड़ा कोई डेटाबेस मौजूद नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इस दावे पर हुए राजनीतिक विवाद के बीच चुनाव आयोग ने आधिकारिक जवाब दिया है।

UP SIR Controversy: क्या है पूरा विवाद और सीएम योगी का दावा?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक और अपने बयानों में कहा था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रदेश की मतदाता सूची से करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हट गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इसी दौरान मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सीएम ने दावा किया था कि गायब हुए नामों में पंचायत मतदाता सूची और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री के इन आंकड़ों के स्रोत पर सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने पूछा कि जब चुनाव आयोग धर्म के आधार पर कोई डेटा जारी ही नहीं करता, तो मुख्यमंत्री के पास ये सटीक धार्मिक आंकड़े कहां से आए। (UP SIR Controversy)

चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण

17 नवंबर 2026 को लखनऊ स्थित लोकभवन में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस पूरे विवाद पर स्थिति साफ की। सीईओ नवदीप रिणवा ने कहा कि आयोग के डेटाबेस में मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, उम्र या जन्मतिथि, लिंग (जेंडर) और मकान नंबर जैसी बुनियादी जानकारियां ही दर्ज होती हैं। डेटाबेस में धर्म या जाति का कोई कॉलम नहीं होता, इसलिए आयोग के लिए इस आधार पर कोई विश्लेषण करना या आंकड़ा जारी करना असंभव है।

रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची PDF फॉर्मेट में सभी के लिए उपलब्ध होती है। कोई भी संस्था, राजनीतिक दल या मीडिया संगठन इसे डाउनलोड करके अपने डेटाबेस में बदल सकता है। इसके बाद सॉफ्टवेयर की मदद से लोगों के नाम के आधार पर उनके धर्म या जाति का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन ऐसे आंकड़े चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े नहीं होते। आयोग ने सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्टों का हवाला देते हुए साफ किया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी विशेष धर्म, जाति, समुदाय, गांव या मोहल्ले को निशाना बनाने की कोई साजिश नहीं हुई है। (UP SIR Controversy)

2.58 करोड़ मतदाताओं के अंतर पर आयोग ने दी सफाई

आयोग ने प्रदेश की अनुमानित वयस्क आबादी और मतदाता सूची में दर्ज नामों के बीच 2.58 करोड़ के अंतर को लेकर स्थिति साफ की है। सीईओ रिणवा ने बताया कि इसका मतलब यह नहीं है कि इतने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहले कभी विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज ही नहीं कराया था।

रिणवा ने बताया कि कुछ जगहों पर पंचायत की मतदाता सूची में लोगों के नाम थे, लेकिन विधानसभा की सूची में नहीं थे। जांच में पता चला कि इन लोगों के नाम पहले भी विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे। ऐसे पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। (UP SIR Controversy)

उत्तर प्रदेश ड्राफ्ट मतदाता सूची के ताजा आंकड़े

आयोग की ओर से जारी नई ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 13.58 करोड़ से ज्यादा हो गई है। अप्रैल 2026 की सूची में 13.39 करोड़ से अधिक मतदाता थे। अब करीब 18.84 लाख नए मतदाता जुड़ने से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नई सूची में 7.38 करोड़ पुरुष, 6.20 करोड़ महिलाएं और करीब 4,000 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, 18 से 19 साल की उम्र के 11.83 लाख युवा मतदाताओं के नाम भी सूची में जोड़े गए हैं।

मतदाताओं के लिए आगे की प्रक्रिया और समय-सीमा

निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी तरह का सुधार कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज करने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। इसके अलावा, युवाओं और महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आयोग विशेष अभियान भी चलाएगा। (UP SIR Controversy)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें