UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें Dev Deepawali 2026: नमो घाट पर पहला दीप जलाकर सीएम योगी करेंगे देव दीपावली का शुभारंभ, लेजर-ड्रोन शो से जगमगाएगी काशी UP Draft Voter List 2026: सपा का बड़ा दावा, यूपी की वोटर लिस्ट में 1 लाख डुप्लीकेट नाम! चुनाव आयोग से की इनाम की मांग भारत-नेपाल को मिली नई रेल सौगात, अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’; PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी यूपी चुनाव से पहले NDA में सीटों पर खींचतान! सहयोगियों की मांग 130 तक, BJP का कोटा 60; योगी-मौर्य-पाठक संभालेंगे गठबंधन की कमान

Dev Deepawali 2026: काशी में पहली बार 2,100 ‘मेड इन इंडिया’ ड्रोन से होगा भव्य शो, 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी शिव महिमा

Dev Deepawali 2026

Dev Deepawali 2026: धर्म, आस्था और आध्यात्मिकता की प्राचीन नगरी काशी (वाराणसी) इस साल कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और अद्भुत संगम की साक्षी बनने जा रही है। 24 नवंबर 2026 को मनाई जाने वाली विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली पर जहां गंगा के तट लाखों मिट्टी के दीयों की स्वर्णिम रोशनी से जगमगाएंगे, वहीं काशी का नीला आकाश पहली बार आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति के अनूठे मेल से रोशन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार 2,100 ‘मेक इन इंडिया’ ड्रोन का भव्य एरियल शो आयोजित किया जा रहा है।

Dev Deepawali 2026: राजघाट से नमो घाट तक सजेगा दिव्य नजारा

इस साल देव दीपावली के आयोजन को भव्यता और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। वाराणसी के राजघाट से लेकर नमो घाट तक के क्षेत्र में गंगा की लहरों के ऊपर यह विशेष ड्रोन शो प्रस्तुत किया जाएगा। एक तरफ घाटों की सीढ़ियों पर टिमटिमाते असंख्य दीप होंगे, और दूसरी तरफ आसमान में उड़ते 2,100 ड्रोन काशी की पौराणिक गाथाओं को जीवंत करेंगे। यह दृश्य घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए बेहद खास और यादगार होगा।

15 मिनट का शो और 15 विशेष पौराणिक आकृतियां

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, यह ड्रोन शो 15 मिनट तक चलेगा। इस दौरान आसमान में 15 अलग-अलग ड्रोन फॉर्मेशन के जरिए देव दीपावली और भगवान शिव से जुड़े सुंदर दृश्य दिखाए जाएंगे। इनमें भगवान शिव का दिव्य स्वरूप और शिव तांडव, उनके डमरू से निकले महेश्वर सूत्र, स्वर्ग से धरती पर मां गंगा के अवतरण की कहानी और काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों की झलक शामिल होगी। आसमान में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की आकृतियां भी दिखाई देंगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के लोगो भी ड्रोन के जरिए प्रदर्शित किए जाएंगे। (Dev Deepawali 2026)

थ्री-डी एनिमेशन, संगीत और हिंदी वॉयस-ओवर का संगम

इस ड्रोन शो की खास बात यह है कि इसमें सभी 15 आकृतियां 3D तकनीक से दिखाई जाएंगी। जब आसमान में ड्रोन एक आकृति से दूसरी आकृति बनाएंगे, तो उनके साथ शास्त्रीय संगीत और हिंदी में जानकारी भी सुनाई देगी। इसका मकसद दर्शकों को सिर्फ रंग-बिरंगी रोशनी दिखाना नहीं, बल्कि संगीत और आवाज के जरिए काशी की धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कहानियों के बारे में भी जानकारी देना है।

स्वदेशी तकनीक और पर्यटन को नई उड़ान

इस पूरे आयोजन में भारत में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भारत की तकनीकी तरक्की और आत्मनिर्भरता को दिखाता है। साथ ही, इसके जरिए धार्मिक पर्यटन को नई तकनीक से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य देव दीपावली की पहचान को दुनियाभर में पहुंचाना है। (Dev Deepawali 2026)

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वर्ग से उतरकर काशी आते हैं और मां गंगा में स्नान करते हैं। इस दिन भगवान शिव की ओर से त्रिपुरासुर राक्षस का वध किए जाने की खुशी में भी उत्सव मनाया जाता है। इस साल जब घाटों पर लाखों दीप जलेंगे और आसमान में 2,100 ड्रोन भगवान शिव की महिमा दिखाएंगे, तो काशी की देव दीपावली का नजारा और भी खास होगा।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें