ICC World Cup 2027: वर्ल्ड कप टिकटों की मांग ने तोड़े रिकॉर्ड, 12 करोड़ से ज्यादा आवेदन; भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 80 लाख रिक्वेस्ट आगरा DRM ऑफिस में AOM अभिषेक सिंह कुशवाहा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप UP Politics: गोंडा में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- सपा यूपी के लिए शाप, भाजपा देती है आस्था और विकास को सम्मान 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा अभियान, 3 दिन चलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा; योगी-नड्डा समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल ‘कोर्ट को हल्के में न लें…’, 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में नोरा फतेही को कोर्ट का नया समन; 6 नवंबर को होना होगा पेश सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा गबन मामले की सभी याचिकाओं का किया निपटारा, अब अयोध्या कोर्ट में चलेगा मुकदमा

आगरा DRM ऑफिस में AOM अभिषेक सिंह कुशवाहा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Agra Railway Officer Death

Agra Railway Officer Death: आगरा रेल मंडल के डीआरएम (DRM) कार्यालय में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (AOM) अभिषेक सिंह कुशवाहा का शव मिलने से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। रविवार रात करीब 10:30 बजे उनका शव कार्यालय के चैंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जिसके बाद सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारी यूनियनों और परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा और नारेबाजी की।

Agra Railway Officer Death: चार महीने पहले हुआ था आगरा ट्रांसफर, ऑफिस में ड्यूटी के दौरान मिला शव

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय युवा अधिकारी अभिषेक सिंह कुशवाहा (AOM, आगरा रेल मंडल) का करीब चार महीने पहले ही प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर हुआ था। रविवार को पीईटी (PET) परीक्षा होने के कारण वह सुबह से ही ऑफिस में ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 3:00 बजे वह अपने सरकारी आवास पर आए और वहां से एक डायरी लेकर दोबारा ऑफिस लौट गए। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा, तो परिजनों को चिंता हुई।

रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच जब अधिकारी के चैंबर का दरवाजा खोला गया, तो वह अपनी कुर्सी पर मृत अवस्था में पाए गए। उनके मुंह से झाग निकल रहा था और पास ही टेबल पर नींद की गोलियां पड़ी थीं, जिससे शुरुआती तौर पर इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है। (Agra Railway Officer Death)

वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी आस्था रानी और मां सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक की पत्नी और मां ने रेलवे के सीनियर अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का सीधा आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक को लगातार परेशान करते थे और ‘तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे’ जैसी धमकियां देकर रोज टॉर्चर करते थे। परिजनों का कहना है कि ट्रांसफर के बाद से ही उन पर अत्यधिक कार्यभार और एक्स्ट्रा ड्यूटी का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे पिछले कुछ समय से भारी तनाव में थे।

कार्यालय में कर्मचारियों का भारी हंगामा और आक्रोश

सोमवार सुबह जैसे ही इस दुखद घटना की खबर फैली,उत्तरी रेलवे कर्मचारी यूनियन और अन्य स्थानीय रेल कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कर्मचारियों ने डीआरएम और डीओएम (DOM) कार्यालय परिसर में इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रेल मंडल में अफसरों द्वारा अधीनस्थों का उत्पीड़न आम बात हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। (Agra Railway Officer Death)

पुलिस जांच और सुसाइड नोट का रहस्य

सूचना मिलने पर आगरा कैंट पुलिस और फोरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को जांच के दौरान मौके से दो पेज का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सके। वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक जांच कमेटी गठित नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और बढ़ गया है। (Agra Railway Officer Death)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें