Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र की राजनीति का एक चमकता सितारा फिलहाल अब आसमान से टूटकर गिर गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। जिस बारामती की मिट्टी से उन्होंने अपना सफर शुरू किया था, उसी मिट्टी में उनके विमान का मलबा बिखरा पड़ा है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बीच आज जांच टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है— विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है।
कहने को तो यह ‘ब्लैक बॉक्स’ है, लेकिन इसका रंग चमकीला नारंगी (Bright Orange) होता है ताकि मलबे में आसानी से मिल सके। यह स्टील के ऐसे मजबूत कवच से बना होता है जो भीषण आग और गहरे समंदर के दबाव को भी झेल सकता है।
क्या होता है FDR और CDR? (Ajit Pawar Plane Crash News)
आपको बता दें इसके भीतर दो मुख्य हिस्से होते हैं। पहला हिस्सा FDR यानी Flight Data Recorder सिस्टम, इसमें विमान की रफ्तार, ऊंचाई और तकनीकी स्थिति का डेटा होता है। और दूसरा हिस्सा CVR यानी Cockpit Voice Recorder, यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पायलटों की बातचीत के साथ-साथ केबिन के भीतर की हर आवाज रिकॉर्ड होती है।
फिलहाल, अब जांच अधिकारी इसी डेटा को डिकोड करेंगे, जिससे यह साफ होगा कि यह महज एक तकनीकी खराबी थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश। जाँच अधिकारी इन डाटा कि मदद जी जानेंगे और पहेली को सुलझाने कि कोशिश करेंगे कि, क्या पायलट ने अजित दादा को बचाने के लिए कोई इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की थी? अजित पवार के वो आखिरी शब्द क्या थे? क्या उन्होंने किसी को याद किया था? क्या विमान के भीतर उस वक्त चीख-पुकार मची थी या सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला? (Ajit Pawar Plane Crash News)

विशेषज्ञों की राय: 72 घंटे में क्या मिलेगा जवाब?
कल्पना कीजिए उन आखरी लम्हों की… जब विमान ने अचानक अपना नियंत्रण खोया होगा। आसमान में काले बादलों के बीच जब इंजन ने साथ छोड़ा होगा, तो कॉकपिट में अलार्म की वो तीखी आवाजें गूँज रही होंगी।
यह ब्लैक बॉक्स केवल डेटा नहीं देगा, यह उन परिवारों को ‘क्लोजर’ देगा जो अपनों को खो चुके हैं। यह बताएगा कि मौत के उस साये के बीच, अजित दादा ने कितनी बहादुरी से उन आखिरी पलों का सामना किया होगा। (Ajit Pawar Plane Crash News)
ब्लैक बॉक्स को अब विशेष लैब में भेजा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों में उस आखिरी बातचीत का पूरा ब्यौरा सामने आ सकता है। महाराष्ट्र ही नहीं, पूरा हिंदुस्तान उस सच का इंतजार कर रहा है जो फिलहाल उस नारंगी बक्से में बंद है। ”मिट्टी का लाल, मिट्टी में मिल गया… पर पीछे छोड़ गया वो सवाल, जिसका जवाब अब सिर्फ मशीन देगी।”









