Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान टर्मिनल को पार्किंग क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया। अत्यधिक तेज बारिश के बाद बनी इस अस्थायी स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। एयरपोर्ट टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मिनट के भीतर जल निकासी सुनिश्चित की। इसके बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई। एयरपोर्ट से फ्लाइट्स व यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है।
नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि कम समय में अत्यधिक तेज बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की टीमें सक्रिय हुईं और जल निकासी का काम शुरू किया गया। टीमों की त्वरित कार्रवाई से आधे घंटे के भीतर जमा पानी को निकाल कर मार्ग पर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया। (Noida International Airport)
Noida International Airport: 30 मिनट में स्थिति पर नियंत्रण
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और टर्मिनल से पार्किंग क्षेत्र के बीच उनकी आवाजाही निर्बाध बनी रहे, इसके लिए टीमें पूरी तरह तैयार हैं। अचानक हुई अत्यधिक तेज बारिश के कारण अस्थायी रूप से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में स्थिति पर काबू पाते हुए जमा पानी को निकाल दिया। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच यात्रियों की सुविधा और निर्बाध आवाजाही को प्राथमिकता दी जा रही है। (Noida International Airport)









