UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा

UP Election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है। चुनावी बिगुल बजने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘300 पार’ का बड़ा नारा देकर सूबे की सियासत में हलचल तेज कर दी है। मौर्य ने साफ किया है कि विपक्ष चाहे एकजुट होकर चुनाव लड़े या अलग-अलग, उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा का कमल खिलाने जा रही है।

UP Election 2027: केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा सियासी दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उनके साथ या अलग लड़ने से भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा, विकास, सुशासन का कमल प्रदेश में खिलेगा।’ वहीं, उन्होंने 300 पार का भी नारा दे दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, ‘इस बार भाजपा 300 पार करेगी।’

2024 की ‘चूक’ और 2027 का लक्ष्य

हाल ही में प्रयागराज के एक कार्यक्रम में बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से कुछ चूक हुई थी, जिसका सभी को पछतावा है। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के ‘INDIA’ गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा नीत एनडीए 36 सीटों पर सिमट गया था। (UP Election 2027)

मौर्य ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पुरानी बातों को भूलकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना ही अब उनका लक्ष्य होना चाहिए।

राजनीतिक दलों के समीकरण और रणनीतियाँ

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सुरक्षा, विकास और सुशासन के मुद्दों के साथ ‘300 पार’ का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। पार्टी की रणनीति में अमित शाह की भूमिका और संगठन को मजबूत करना अहम माना जा रहा है।

वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी ‘PDA’ फॉर्मूले के जरिए मतदाताओं को जोड़ने और सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतने के बाद पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है। दूसरी ओर, कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और विपक्ष की एकजुटता के सहारे अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करना चाहती है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और राज्य में अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने की है। (UP Election 2027)

चुनाव के मुख्य एजेंडे और कारक

उत्तर प्रदेश का यह चुनाव कई मायनों में बेहद दिलचस्प होने वाला है, जहां भाजपा अपने विकास मॉडल, कानून-व्यवस्था और माफिया-मुक्त शासन के नाम पर वोट मांग रही है, वहीं विपक्ष पीडीए (PDA) समीकरण के सहारे सामाजिक न्याय का मुद्दा उठा रहा है। इस बार युवा, महिलाएं और पहली बार वोट डालने वाले नए वोटर्स (‘जेन-जी’ जेनरेशन) निर्णायक भूमिका में होंगे। पिछले कुछ समय में सरकारी नौकरियों में आरक्षण जैसे 69,000 शिक्षक भर्ती मामला और जातीय संतुलन को लेकर राज्य में तीखी बहस देखने को मिली है, जिसे साधने की कोशिश भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार कर रहे हैं।

बता दें, केशव प्रसाद मौर्य का ‘300 पार’ का दावा सिर्फ एक चुनावी नारा नहीं है, बल्कि यह भाजपा कैडर में जोश भरने और विपक्ष को मानसिक रूप से बैकफुट पर धकेलने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव पिछले प्रदर्शनों के दम पर सत्ता में वापसी की राह देख रहे हैं, वहीं भाजपा अपनी कमियों को सुधारकर हैट्रिक लगाने के लिए बिसात बिछा चुकी है। चुनावी बिगुल फुकने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश का यह रण बेहद रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। (UP Election 2027)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें