NVIDIA में 11 दिन में बड़ा उलटफेर! जेन्सेन हुआंग की CEO पद पर वापसी, शेयरों में ऐतिहासिक उछाल अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक, धमकी भरे ई-मेल का बड़ा खुलासा; कानपुर से पकड़ा गया आरोपी यूपी चुनाव से पहले BJP का मास्टर प्लान तैयार, कमजोर विधायकों के कट सकते हैं टिकट? हर सीट पर 15 हजार नए वोटर्स जोड़ने का लक्ष्य 20 साल पुराने ज़मीन विवाद में आज़म खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर नोटिस तामील कराने घर पहुंची पुलिस UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें
NVIDIA में 11 दिन में बड़ा उलटफेर! जेन्सेन हुआंग की CEO पद पर वापसी, शेयरों में ऐतिहासिक उछाल अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक, धमकी भरे ई-मेल का बड़ा खुलासा; कानपुर से पकड़ा गया आरोपी यूपी चुनाव से पहले BJP का मास्टर प्लान तैयार, कमजोर विधायकों के कट सकते हैं टिकट? हर सीट पर 15 हजार नए वोटर्स जोड़ने का लक्ष्य 20 साल पुराने ज़मीन विवाद में आज़म खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर नोटिस तामील कराने घर पहुंची पुलिस UP Politics: ‘इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें सपा-कांग्रेस’, ब्रजेश पाठक बोले- गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना UP Election 2027: कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग पर दूसरे दौर की वार्ता आज, गठबंधन के फॉर्मूले पर टिकी सबकी निगाहें

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक, धमकी भरे ई-मेल का बड़ा खुलासा; कानपुर से पकड़ा गया आरोपी

Amitabh Bachchan Bomb Threat

Amitabh Bachchan Bomb Threat: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ और मशहूर पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (UP ATS) ने एक बड़ा खुलासा किया है।

यूपी ATS की जांच के मुताबिक, ये धमकी भरे ई-मेल कानपुर के घाटमपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी अंकित शंखवार द्वारा बनाकर बेची गई फर्जी ई-मेल आईडी के जरिए भेजे गए थे। पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट के सुराग लगे हैं, जिसके तार पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की और मिस्र जैसे देशों से जुड़े हुए हैं।

Amitabh Bachchan Bomb Threat: लैपटॉप से मिला 58 लाख फर्जी ई-मेल आईडी का जखीरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर के अंत में कानपुर से 24 वर्षीय अंकित शंखवार की गिरफ्तारी के बाद शुरुआती जांच में उसके लैपटॉप से करीब 5 लाख फर्जी ई-मेल आईडी मिली थीं। इसके बाद डेटा रिकवरी में 17 लाख और आईडी सामने आईं, जिससे यह आंकड़ा 22 लाख तक पहुंच गया था।

हाल ही में पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान जब ATS ने उसके लैपटॉप और डिजिटल उपकरणों की गहन जांच की, तो 36 लाख नई फर्जी ई-मेल आईडी का डेटा बरामद हुआ। इस तरह आरोपी द्वारा तैयार की गई कुल फर्जी ई-मेल आईडी की संख्या 58 लाख तक पहुंच गई है। इनमें से लगभग 20 से 22 लाख आईडी जीमेल (Gmail) की हैं, जिन्हें ब्लॉक कराने के लिए ATS ई-मेल सर्विस प्रोवाइडर्स से संपर्क कर रही है। (Amitabh Bachchan Bomb Threat)

कैसे काम करता था यह साइबर नेटवर्क?

जांच में पता चला है कि अंकित शंखवार साल 2021 से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। उसने सोशल मीडिया और ऑनलाइन वीडियो के जरिए फर्जी आईडी बनाने की तकनीक सीखी थी। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह अलग-अलग वाई-फाई कनेक्शन और प्रॉक्सी नेटवर्क का उपयोग कर फर्जी नामों से ई-मेल अकाउंट तैयार करता था।

ATS की रिपोर्ट के अनुसार, अंकित पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था। वह इन फर्जी आईडी को पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की और मिस्र के लोगों को बेचता था। लेन-देन को ट्रेस होने से बचाने के लिए वह पेमेंट क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से लेता था। जांच एजेंसियों को उसके खातों से करीब 80 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। (Amitabh Bachchan Bomb Threat)

हाई-प्रोफाइल धमकियों के तार कैसे जुड़े?

तकनीकी विश्लेषण से साफ हुआ है कि अंकित द्वारा बेची गई इन्हीं फर्जी ई-मेल आईडी का इस्तेमाल भारत में दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा था। लैपटॉप डेटा के विश्लेषण से सामने आया कि अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ और दिलजीत दोसांझ के दिल्ली-एनसीआर व मुंबई में प्रस्तावित कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां इन्हीं बेची गई आईडी के माध्यम से बांग्लादेश से भेजी गई थीं।

दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। इन ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे संगठनों के नाम का इस्तेमाल किया गया था। जांच में सामने आया है कि ये सभी ई-मेल उसी आईडी से भेजे गए थे, जो अंकित के लैपटॉप में मिली थी।इसके अलावा मुंबई मेयर ऑफिस, बॉम्बे हाईकोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और एयरपोर्ट को मिली धमकियों के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। (Amitabh Bachchan Bomb Threat)

आगे की कार्रवाई

सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद यूपी ATS ने अंकित शंखवार को जेल भेज दिया है। हालांकि, जांच एजेंसी अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि भारत में बैठे किन अन्य लोगों की मदद से यह नेटवर्क चल रहा था और विदेश में बैठे वे कौन से हैंडलर हैं, जो इन ई-मेल आईडी को खरीदकर देश की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें