राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता, विकसित भारत @2047 की रूपरेखा पर होगी चर्चा।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की राजधानी नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ 27 और 28 दिसंबर को दिल्ली में बैठक आयोजित होगी। पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह वार्षिक सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच नीतिगत समन्वय और टीम इंडिया की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस सम्मेलन का प्राथमिक लक्ष्य ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करना है। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी के बिना देश का समावेशी विकास संभव नहीं है। सम्मेलन में केंद्र और राज्य मिलकर शासन व्यवस्था में सुधार और योजनाओं के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श करेंगे।

यह सम्मेलन ‘सहयोगात्मक संघवाद’ (Cooperative Federalism) का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें देश भर के शीर्ष नौकरशाह एक ही मंच पर अपने अनुभवों को साझा करेंगे। राज्यों द्वारा लागू की गई ‘सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं’ (Best Practices) को साझा किया जाएगा ताकि अन्य राज्य भी उनसे सीख सकें। फिलहाल ​दो दिनों तक चलने वाले इस मंथन से निकलने वाले निष्कर्ष भविष्य की राष्ट्रीय नीतियों का आधार बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में होने वाला यह सम्मेलन शासन की गुणवत्ता में सुधार और राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की एक अहम कड़ी है।

बैठक में क्या होगा खास?

वैसे तो इस बैठक का मकसद केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर सभी राज्य और केंद्र मिलकर टीम इंडिया के रूप में चर्चा कर सकें। 5वीं मुख्य सचिव बैठक में प्रारंभिक शिक्षा, स्कूली शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, उच्च शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही राज्यों में नियमों को आसान बनाने, सरकारी कामकाज में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर बातचीत होगी। कृषि से जुड़ा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म / डिजिटल ढांचा तैयार किया गया है, जिसके जरिए किसानों, फसलों और खेती से जुड़े डाटा को एक जगह जोड़ा जा सके, ताकि योजनाओं का बेहतर लाभ मिले, सप्लाई चेन मजबूत हो और किसानों को सही बाजार मिल सके।

Comments are closed.

और पढ़ें