UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

CBSE 12th Supplementary Result 2026

CBSE 12th Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 अगस्त 2026 को कक्षा 12वीं की पूरक (Supplementary) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट DigiLocker Results Portal पर जाकर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 2,91,576 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

CBSE 12th Supplementary Result 2026: 2.75 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

परीक्षा में कुल 2,75,287 छात्र शामिल हुए। शामिल होने वाले छात्रों में 1,11,056 छात्र प्रदर्शन सुधार (Improvement) कैटेगरी के और 1,64,231 छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी के थे। कंपार्टमेंट कैटेगरी में इस साल कुल 53.08% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल (2025 में 38.36%) की तुलना में एक बड़ा सुधार है।

स्कूलों को ईमेल पर भेजे जाएंगे परिणाम

सीबीएसई ने बताया कि प्रत्येक स्कूल का रिजल्ट सीधे उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। स्कूल प्रशासन बोर्ड द्वारा दिए गए क्रेडेंशियल्स (ID और पासवर्ड) का उपयोग करके सीधे रिपॉजिटरी से छात्रों के डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज देख और डाउनलोड कर सकेंगे। भारत से बाहर (विदेशों में) स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र भी डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट और डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। (CBSE 12th Supplementary Result 2026)

नियमित छात्रों को स्कूल से मिलेंगे प्रिंटेड दस्तावेज, प्राइवेट छात्रों के लिए DigiLocker सुविधा

बोर्ड के अनुसार, नियमित छात्रों को उनकी प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट सीधे उनके संबंधित स्कूलों से मिलेंगे। प्राइवेट अभ्यर्थियों को डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल दस्तावेज दिए जाएंगे, जबकि उनके प्रिंटेड दस्तावेज रजिस्टर्ड पते पर भेजे जाएंगे। हालांकि, दिल्ली ईस्ट और दिल्ली वेस्ट रीजन के प्राइवेट छात्र अपने परीक्षा केंद्रों से भी दस्तावेज ले सकते हैं। सीबीएसई ने कहा है कि वेरिफिकेशन (अंकों की जांच) या री-इवैल्यूएशन जैसी सुविधाओं के लिए सीबीएसई अलग से आधिकारिक सर्कुलर जारी करेगा।

डिजिलॉकर पर परिणाम कैसे देखें?

  • सबसे पहले आधिकारिक DigiLocker Results Portal पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए CBSE Class XII Supplementary Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। (CBSE 12th Supplementary Result 2026)

छात्र डिजिलॉकर के अलावा इन माध्यमों से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइटें: CBSE Results Portal या CBSE Main Website पर जाएं।
  • उमंग ऐप: छात्र गूगल प्ले स्टोर से UMANG App डाउनलोड करके भी अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें