जब भी जेफ्री Epstein का नाम सामने आता है, तो वह अपने साथ सत्ता, पैसे और अपराध के उस दलदल को उजागर करता है जिसकी गहराई आज भी नापी जा रही है. एपस्टीन की फाइलों का खुलना सिर्फ एक अपराधी की कहानी नहीं है, बल्कि उस ‘क्राइम सिस्टम’ का बेनकाब होना है जिसने इंसानियत को शर्मसार किया. 2024-25 के बाद अब 2026 की शुरुआत में करीब 5,000 पन्नों के नए दस्तावेजों ने पूरी दुनिया में फिर से भूकंप ला दिया है.
शून्य से ‘यौन साम्राज्य’ तक का सफर
Epstein की कहानी किसी डरावनी फिल्म जैसी है. 1970 के दशक में बिना किसी डिग्री के न्यूयॉर्क के नामी स्कूल में मैथ्स पढ़ाने वाले एपस्टीन ने अपनी मैनिपुलेटिव पावर से बैंकिंग की दुनिया में कदम रखा. उसने अरबपति लेस्ली वेक्सनर (Victoria’s Secret के मालिक) का भरोसा जीतकर ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ हासिल की. इसके बाद शुरू हुआ उसके प्राइवेट जेट ‘Lolita Express’ और प्राइवेट आइलैंड ‘Little St. James’ का सफर, जो नाबालिग लड़कियों की तस्करी का मुख्य केंद्र बना. उसने रईसों के लिए एक ऐसा ‘Safe साम्राज्य’ बनाया जहाँ कानून की पहुँच नहीं थी.
पावर प्लेयर्स और ‘लिटल ब्लैक बुक’ का सच
Epstein की पार्टनर घिसलेन मैक्सवेल लड़कियों को मसाज और मॉडलिंग के बहाने फंसाकर लाती थी. 2015 में लीक हुई उसकी ‘लिटल ब्लैक बुक’ में दुनिया के 2,000 सबसे रसूखदार लोगों के नाम थे. 2025-26 में अनसील हुई फाइलों में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नामों का जिक्र मिला. चौंकाने वाली बात यह है कि इस नई लिस्ट में महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और टेक दिग्गज बिल गेट्स के साथ एपस्टीन के रिश्तों के नए खुलासे हुए हैं. ये नाम साबित करते हैं कि एपस्टीन का नेटवर्क सिर्फ अपराधियों का नहीं, बल्कि दुनिया चलाने वाले ‘पावर प्लेयर्स’ का था.
ब्लैकमेलिंग का हथियार: हाई-टेक सर्विलांस नेटवर्क
जाँच एजेंसियों का दावा है कि Epstein ने अपने आलीशान मैंशन से लेकर आइलैंड तक हाई-टेक कैमरों का जाल बिछा रखा था. दीवारों और पेंटिंग्स में छिपे कैमरों के जरिए वह शक्तिशाली लोगों की ‘वर्जित हरकतों’ को रिकॉर्ड करता था. विशेषज्ञों का मानना है कि ये रिकॉर्डिंग्स एपस्टीन के लिए ‘लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी’ थीं. वह जानता था कि जब तक उसके पास किसी राष्ट्रपति या अरबपति का आपत्तिजनक वीडियो है, तब तक वह कानून से ऊपर बना रह सकता है. पीड़ितों का दावा है कि एपस्टीन के घरों में निजता जैसी कोई चीज़ नहीं थी और हर हरकत को रिकॉर्ड किया जाता था.
रहस्यमयी मौत: आत्महत्या या सोची-समझी हत्या?
10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की जेल में Epstein की मौत ने सबसे बड़ा विवाद खड़ा किया. सरकारी रिकॉर्ड इसे ‘आत्महत्या’ कहते हैं, लेकिन इसके पीछे की विसंगतियां चौंकाने वाली हैं:
- कैमरे बंद होना: जिस रात मौत हुई, सेल के बाहर के कैमरे ‘तकनीकी खराबी’ से बंद थे.
- गार्ड्स की लापरवाही: सुरक्षा में तैनात गार्ड्स न सिर्फ सो गए, बल्कि उन्होंने कागजों पर झूठी एंट्री की.
- फॉरेंसिक रिपोर्ट: पैथोलॉजिस्ट डॉ. माइकल बेडन के अनुसार, एपस्टीन की गर्दन की हड्डियाँ जिस तरह टूटी थीं, वह आत्महत्या से ज्यादा गला घोंटने (Homicide) की ओर इशारा करती हैं.
‘ह्यूमन ब्रीडिंग’ और अनसुलझे सवाल
Epstein सिर्फ एक अपराधी नहीं था, वह ‘ट्रांसह्यूमानिज्म’ (Transhumanism) के जरिए अपनी एक ‘सुपर-रेस’ तैयार करना चाहता था. ‘ज़ोरो रेंच’ पर उसकी ‘ह्यूमन ब्रीडिंग’ की योजना रूह कंपा देने वाली थी, जहाँ वह अपनी नस्ल को आगे बढ़ाने की योजना बना रहा था. आज भी दुनिया भर में ‘Epstein Didn’t Kill Himself’ का नैरेटिव मजबूत है, क्योंकि कई लोग मानते हैं कि अगर वह मुँह खोलता, तो दुनिया चलाने वाले कई ‘बड़े चेहरे’ जेल की सलाखों के पीछे होते. क्या उसे चुप कराना उन ताक़तवर लोगों के हित में था जिनके पास खोने के लिए पूरी दुनिया थी? यह सवाल आज भी उन फाइलों के बीच दबा हुआ है.









