राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

UP BJP Sangathan Changes 2027: यूपी बीजेपी में अब तक का सबसे बड़ा ‘पॉलिटिकल ओवरहॉल’, 50% संगठन बदलने की तैयारी, जानें क्या है नया प्लान

UP BJP Sangathan Changes 2027

UP BJP Sangathan Changes 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी बीजेपी अब अपने सबसे बड़े ‘पॉलिटिकल टेस्ट’ की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन के बाद से ही पार्टी के भीतर लगातार आत्ममंथन चल रहा था। आखिरकार, अब उस मंथन का बड़ा असर संगठन में दिखने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी में बहुत बड़ा फेरबदल होने वाला है। इस बार बदलाव सिर्फ चेहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी चुनावी रणनीति को बदलने की तैयारी है।

सिर्फ चेहरे के भरोसे नहीं नैया पार: ग्राउंड लेवल पर एक्टिव होगा बूथ नेटवर्क

पार्टी आलाकमान अब यह अच्छी तरह समझ चुका है कि सिर्फ मोदी और योगी के चेहरे के भरोसे 2027 की वैतरणी पार नहीं की जा सकती।

  • संगठन होगा एक्टिव: जमीनी स्तर पर संगठन को फिर से पूरी तरह एक्टिव करना होगा।
  • बूथ नेटवर्क पर फोकस: राज्य में कमजोर हो चुके बूथ नेटवर्क को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा।
  • रूठे वोटर्स को मनाना: सबसे बड़ी चुनौती उन जातियों और पारंपरिक वोटरों को वापस जोड़ना है, जो पिछले कुछ समय में बीजेपी से दूर हो गए हैं।

इसी वजह से अब यूपी बीजेपी की टॉप लीडरशिप में करीब 50 प्रतिशत तक बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी की सभी 6 रीजनल यूनिट्स (क्षेत्रीय इकाइयों) के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। UP BJP Sangathan Changes 2027

अखिलेश के ‘PDA’ काट की तैयारी: सोशल इंजीनियरिंग पर सबसे बड़ा दांव

दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब समाजवादी पार्टी अपने ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को लगातार आक्रामक तरीके से पुश कर रही है। सपा की इस रणनीति ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है।

बदलेगा कास्ट इक्वेशन: बीजेपी को अब एहसास हो चुका है कि अगर जातीय समीकरण को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया, तो 2027 की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। यही वजह है कि इस बार संगठन में कास्ट बैलेंस (Caste Balance) सबसे बड़ा फैक्टर बनने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पार्टी अब ओबीसी (OBC), दलित और गैर-यादव (Non-Yadav) पिछड़े चेहरों को संगठन में ज्यादा से ज्यादा जगह देने की तैयारी में है। इसके साथ ही वह सवर्णों (Upper Caste) को भी नाराज नहीं करना चाहती। UP BJP Sangathan Changes 2027

दिल्ली में सौंपी गई रिपोर्ट: एक व्यक्ति-एक पद का फॉर्मूला होगा लागू

यूपी चुनाव की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हर नाम पर बहुत सोच-समझकर फैसला लिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी पूरी सर्वे रिपोर्ट दिल्ली केंद्रीय लीडरशिप को सौंप दी है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष के बीच लंबी बैठकों में हर जिले के जातीय समीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई है।

पार्टी अब ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फॉर्मूला ज्यादा मजबूती से लागू करना चाहती है। इसके तहत जिन नेताओं के पास दो-दो जिम्मेदारियां हैं, उनकी छुट्टी होना लगभग तय है। UP BJP Sangathan Changes 2027

पश्चिम यूपी और पूर्वांचल पर विशेष नजर: मोर्चों में भी होगी नए चेहरों की एंट्री

UP BJP Sangathan Changes 2027 बीजेपी को सबसे ज्यादा चिंता पश्चिम यूपी और पूर्वांचल को लेकर सता रही है। पश्चिम यूपी में किसान आंदोलन के बाद पैदा हुई दूरी का असर अभी भी बना हुआ है। वहीं, पूर्वांचल में विपक्ष लगातार बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रहा है।

मोर्चा का नामसंभावित बदलाव की रणनीति
युवा और महिला मोर्चानए और सोशल मीडिया पर एक्टिव चेहरों को तरजीह
किसान और ओबीसी मोर्चास्थानीय पकड़ वाले जमीनी नेताओं को कमान
SC और अल्पसंख्यक मोर्चासोशल इंजीनियरिंग मजबूत करने वाले चेहरे शामिल होंगे

एंटी-इंकंबेंसी को कंट्रोल करना सबसे बड़ा चैलेंज

वास्तव में, लगातार दो बार सरकार में रहने के बाद जनता के बीच एंटी-इंकंबेंसी (नाराजगी) का बढ़ना स्वाभाविक है। चाहे वह भर्ती परीक्षा का मुद्दा हो या स्थानीय नेताओं को लेकर गुस्सा, पार्टी इन सबको चुनाव से डेढ़ साल पहले ही कंट्रोल करना चाहती है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह फेरबदल कोई रूटीन बदलाव नहीं है। इसका सीधा संदेश है कि बीजेपी अब 2027 को लेकर पूरी तरह सीरियस और ‘मिशन मोड’ में आ चुकी है। क्योंकि पार्टी जानती है कि यूपी हारने का सीधा असर देश की राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा। UP BJP Sangathan Changes 2027

Comments are closed.

और पढ़ें