JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा
JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Epstein-Maxwell Files: ट्रंप को बचाने का ‘मास्टरप्लान’ बेनकाब! क्या घिसलेन को मिलेगी आज़ादी? 

Epstein Files

जेफ्री एपस्टीन की कहानी सिर्फ एक अपराधी की नहीं, बल्कि एक ऐसे ‘डबल एजेंट’ की है जिसने पूरी दुनिया के पावर स्ट्रक्चर को अपने घुटनों पर ला दिया था। एपस्टीन कोई साधारण अपराधी नहीं था; वह एक ऐसा मोहरा था जिसे दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसियों, चाहे वो मोसाद हो या सीआईए, ने एक ‘हनी ट्रैप’ बिछाने के लिए तैयार किया था। उसकी जासूसी की जड़ें घिसलेन मैक्सवेल के पिता रॉबर्ट मैक्सवेल से जुड़ी हैं, जो खुद एक ‘ट्रिपल स्पाई’ थे। रॉबर्ट की रहस्यमयी मौत के बाद घिसलेन ने उसी विरासत को संभाला और एपस्टीन को अपना ‘फ्रंट मैन’ बनाया। एपस्टीन का काम दोहरा था—एक तरफ वह अरबपतियों का पैसा ठिकाने लगाता था, और दूसरी तरफ वह उन ताकतवर लोगों की ऐसी गंदी फिल्में बना रहा था जिन्हें दुनिया के सामने लाकर सरकारें गिराई जा सकती थीं। लिटिल सेंट जेम्स टापू कोई अय्याशी का अड्डा नहीं, बल्कि एक ‘ब्लैकमेल फैक्ट्री’ थी जहाँ दुनिया के सबसे रसूखदार लोगों की कमजोरियां रिकॉर्ड की जा रही थीं।

डीओजे फाइल्स और ‘टिप ऑफ द आइसबर्ग’ का सच

डीओजे (DOJ) की फाइलों में जो कुछ भी खुलकर सामने आ रहा है, वह महज ‘टिप ऑफ द आइसबर्ग’ यानी बर्फबारी के पहाड़ के ऊपरी हिस्से की तरह है। असली कहानी इन सबके पीछे छिपी है और उसकी सबसे बड़ी राजदार है घिसलेन मैक्सवेल। वही घिसलेन जो आज अमेरिका की जेल में बंद है और मुकदमों का सामना कर रही है। गिसलैन से बड़ा कोई गवाह नहीं है जो एपस्टीन और दुनिया के तमाम स्याह चेहरों को बेनकाब कर सके। लेकिन 2026 में खेल का रुख बदल चुका है। अब बात एपस्टीन को अपराधी साबित करने की नहीं है, बल्कि बात है पूर्व राष्ट्रपति और ताकतवर नेता डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बचाने की। एपस्टीन की हर गुनाह में शामिल रहने वाली गिसलैन जानती है कि उसके पास ऐसा तुरुप का पत्ता है कि अगर उसने इसे खोल दिया तो दुनिया में भूचाल आ जाएगा।

मैक्सवेल की चुप्पी और ट्रंप को ‘क्लीन चिट’ की साजिश

फरवरी 2026 की ताज़ा रिपोर्ट्स संकेत दे रही हैं कि पर्दे के पीछे एक ‘क्विड-प्रो-को’ (लेना-देना) का खेल चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन के रिश्ते दशकों पुराने हैं, और हाल ही में जारी हुई फाइलों ने यह साबित कर दिया है कि उनके बीच का जुड़ाव महज सामाजिक नहीं था। अब जो सबसे बड़ी साजिश सामने आ रही है, वह है घिसलेन मैक्सवेल का इस्तेमाल करके ट्रंप को हर दाग से पाक-साफ साबित करना। घिसलेन मैक्सवेल की चुप्पी दरअसल उसकी सबसे बड़ी ‘करेंसी’ है। वह जेल में बैठी है, लेकिन उसके पास वो चाभी है जो ट्रंप के खिलाफ हर सबूत को ताला लगा सकती है। योजना यह है कि मैक्सवेल एक ऐसी गवाही देगी जिसमें वह ट्रंप को ‘बेगुनाह’ बताएगी और दावा करेगी कि ट्रंप को एपस्टीन की काली दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बदले में, पर्दे के पीछे से उसे ‘Clemency’ यानी सजा में माफी या राष्ट्रपति की शक्तियों के जरिए पूर्ण क्षमादान (Pardon) का भरोसा दिया गया है।

फाइलों का गायब होना और वीआईपी ट्रीटमेंट का रहस्य

इस मिशन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2026 की शुरुआती फाइलों में से ‘File 468’ जैसी 16 अहम फाइलें अचानक गायब हो गईं। उन फाइलों में ऐसी तस्वीरें और दस्तावेज थे जो ट्रंप और मैक्सवेल के रिश्तों की गहराई को उजागर कर सकते थे, लेकिन उन्हें ‘रेडाक्शन एरर’ का नाम देकर हटा दिया गया। ट्रंप को बचाने का यह मिशन इतना बड़ा है कि इसमें सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल की बू आ रही है। मैक्सवेल को हाल ही में जिस जेल में शिफ्ट किया गया है, वहाँ उसे वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं, जो इस बात का सबूत है कि वह ‘सिस्टम’ के लिए अभी भी बहुत कीमती है। अगर वह मुँह खोलती है, तो कई बड़े साम्राज्य मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन अगर वह तयशुदा ‘स्क्रिप्ट’ के हिसाब से चलती है, तो उसे बहुत जल्द आज़ादी मिल सकती है।

सत्ता, सेक्स और जासूसी का खौफनाक संगम

एपस्टीन की मौत को भी इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए—उसे रास्ते से हटा दिया गया क्योंकि वह कंट्रोल से बाहर हो रहा था, लेकिन मैक्सवेल को ‘प्रोटेक्ट’ किया जा रहा है क्योंकि वह ट्रंप के लिए ढाल का काम कर रही है। आज यह साफ दिख रहा है कि एपस्टीन और मैक्सवेल का पूरा नेटवर्क जासूसी और ब्लैकमेल के आधार पर बना था, और अब उसी ब्लैकमेल का इस्तेमाल ट्रंप को क्लीन चिट दिलाने के लिए हो रहा है। 2026 की यह अनसील्ड फाइलें दरअसल एक ट्रेलर हैं, पूरी फिल्म अभी बाकी है। ट्रंप को बचाने के लिए मैक्सवेल को माफी मिलना इस खेल का आखिरी दांव होगा, जिससे यह साबित हो जाएगा कि जो लोग जासूसों के साथ हाथ मिलाते हैं, उनके लिए जेल के दरवाजे कभी भी खुल सकते हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें