राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Labour Codes: प्रियंका गांधी ने श्रम संहिता को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- श्रमिकों से सुरक्षा छीन ली गई

Labour Codes

Labour Codes: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को चार नए श्रम संहिताओं को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार ने श्रमिकों के अधिकार छीन लिए हैं और उनके शोषण के नए रास्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने आज श्रम संहिताओं के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Labour Codes: प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने एक पोस्ट में कहा कि श्रमिकों को पहले दी गई सुरक्षा छीन ली गई है। उन्होंने कहा, “श्रम कानूनों को सरल बनाने के नाम पर केंद्र सरकार चार नए श्रम संहिताएँ लेकर आई है। इसके बहाने सरकार ने मज़दूरों के सारे अधिकार छीन लिए हैं।

मज़दूरों को पहले जो सुरक्षा मिली हुई थी, उसे छीन लिया गया है और उनके शोषण के नए रास्ते खोल दिए गए हैं। इन कानूनों के माध्यम से नरेंद्र मोदी जी की पूंजीवादी समर्थक और मजदूर विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आ गई है। देश इन कानूनों को स्वीकार नहीं करता।”

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मीडिया का ध्यान आकर्षित करना है, क्योंकि वे जनता का समर्थन खो चुके हैं। उन्होंने कहा, “ये लोग केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसी बातें करते हैं क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। संसद के बाहर वे अध्यक्ष के खिलाफ बोलते है। उनके पास ऐसी बातें करने के अलावा और कुछ नहीं बचा है।”

इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी उन पार्टी नेताओं में शामिल थे, जो बुधवार को संसद परिसर में चार श्रम संहिताओं के खिलाफ इंडिया ब्लॉक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान तख्तियां पकड़ी हुई थीं और एक बैनर भी थामे हुए थे जिस पर लिखा था, “कॉर्पोरेट जंगल राज को नहीं श्रम न्याय को हाँ”। केंद्र द्वारा चार श्रम संहिताएं – वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता, 2020 को 21 नवंबर से प्रभावी कर दिया गया है।

Comments are closed.

और पढ़ें