Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Lakhimpur Kheri: अब मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर किया जाएगा कबीरधाम, सीएम योगी ने किया ऐलान

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले के मुस्तफाबाद गाँव का नाम बदलकर कबीरधाम करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने 27 अक्टूबर 2025 को ‘स्मृति महोत्सव मेला’ के दौरान यह घोषणा की।

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुस्तफाबाद गांव में स्मृति प्राकट्योत्सव मेला 2025 में भाग लेते हुए संत कबीर दास से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का हवाला देते हुए गांव का नाम बदलकर कबीरधाम करने के प्रस्ताव की घोषणा की।

कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि मुस्तफाबाद में कोई मुस्लिम आबादी नहीं है, जिसके कारण उन्होंने गांव के वर्तमान नाम पर सवाल उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैंने इस गांव का नाम पूछा तो पता चला कि यह मुस्तफाबाद है। मैंने यहां मुस्लिम आबादी के बारे में पूछताछ की तो मुझे बताया गया कि यहां कोई नहीं रहता। इसलिए मैंने सोचा कि जब यहां कोई मुस्लिम नहीं रहता तो इसका नाम कबीरधाम रख देना चाहिए। हम इसकी असली पहचान बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव लाएंगे।

Mustafabad

सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना (Lakhimpur Kheri)

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर सांस्कृतिक पहचान को विकृत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या को फैजाबाद, प्रयागराज को इलाहाबाद और कबीरधाम को मुस्तफाबाद बना दिया। जब हम सत्ता में आए, तो हमने इन स्थानों की वास्तविक पहचान बहाल की। सीएम योगी ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के अपने सरकार के पहले के प्रयासों का जिक्र किया।

Kabirdham

लखीमपुर खीरी जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में संत कबीर की विरासत का जश्न मनाया गया। प्रस्तावित नाम परिवर्तन का उद्देश्य 15वीं शताब्दी के कवि-संत के भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता में योगदान को सम्मान देना है। खबरों के अनुसार, गाँव के लोगों ने नाम बदलने के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा। (Lakhimpur Kheri)

Comments are closed.

और पढ़ें