JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Mamta Vs ED:  भारी भीड़ और हंगामे के बीच ED रेड पर कोलकाता HC में सुनवाई टली,जज नाराज़,अगली सुनवाई इस तारीख को

कलकत्ता हाई कोर्ट में होने वाली ED बनाम TMC की हाई-वोल्टेज सुनवाई ड्रामे और हंगामे की भेंट चढ़ गई। आई-पैक (I-PAC) दफ्तर पर छापेमारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगे सबूत मिटाने के आरोपों वाली इस याचिका पर सुनवाई शुरू होने से पहले ही कोर्ट रूम में वकीलों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोर-शराबे और धक्का-मुक्की से नाराज जस्टिस सुव्रा घोष (Justice Suvra Ghosh) ने सुनवाई टाल दी और बेंच छोड़कर बाहर निकल गईं।

Gangasagar Mela 2026

“कोलकाता से दिल्ली तक सियासी उबाल के बीच आज कलकत्ता हाई कोर्ट का नजारा किसी चुनावी रैली जैसा नजर आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और तृणमूल कांग्रेस के बीच की कानूनी लड़ाई उस वक्त बेपटरी हो गई, जब कोर्ट रूम में ‘पैर रखने की जगह’ तक नहीं बची। जस्टिस सुव्रा घोष की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद जब वकीलों और भीड़ का शोर कम नहीं हुआ, तो जस्टिस घोष ने सख्त नाराजगी जताते हुए बेंच छोड़ दी और सुनवाई को 14 जनवरी तक के लिए टाल दिया। ED ने ममता बनर्जी पर छापेमारी में बाधा डालने और सबूत ‘छीनने’ का जो संगीन आरोप लगाया है, उस पर कोर्ट की मुहर लगने से पहले ही हंगामे ने न्याय प्रक्रिया को रोक दिया।”

ईडी का आरोप

केंद्रीय एजेंसी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छापेमारी के दौरान मौके पर पहुंचकर जांच में बाधा डाली। सीएम अपने साथ पुलिस बल लेकर आईं और वहां से कई महत्वपूर्ण फाइलें, दस्तावेज और लैपटाप जबरन उठा ले गई।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ याचिका दायर की है। टीएमसी का कहना है कि चुनाव से पहले पार्टी की रणनीतियों को चुराने के लिए जानबूझकर यह छापेमारी की गई है। ममता बनर्जी ने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है।

जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर लोकतंत्र को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि अपराधियों को आसानी से जमानत मिल रही है। अभिषेक बनर्जी ने इसे भाजपा की नए भारत की सोच बताया।

Comments are closed.

और पढ़ें