Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

सहारा का साम्राज्य: एक सूरज का उदय, पतन और अधूरा अंत

Sahara Scam

जब एक सपने ने पूरा देश बेच डाला

Sahara Scam: वो दौर था जब सहारा इंडिया का नाम सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि एक साम्राज्य  था। हर कस्बे में सहारा के दफ्तर, हर अखबार में सहारा का विज्ञापन, हर घर में किसी का पैसा सहारा में जमा।

“सहारा — देश की शान” ये सिर्फ नारा नहीं, एक भावना थी। और इस भावना के केंद्र में थे — सुब्रत रॉय सहारा, जिन्हें उनके जानने वाले और मानने वाले सहारा श्री कहते थे। लेकिन वही आदमी जिसने लाखों भारतीयों को “आर्थिक सुरक्षा” का सपना दिखाया, आख़िर ऐसा क्या हुआ कि आज उसका नाम ईडी, सेबी, और सुप्रीम कोर्ट की फाइलों  में दर्ज है? सहारा का साम्राज्य क्यों बिखर गया? और 2025 में आखिर यह कहानी किस मोड़ पर खड़ी है?

1978 में एक मामूली शुरूआत से खडा हुआ साम्राज्य

1978 में, गोरखपुर की एक गलियों में एक छोटा दफ्तर खुला — “Sahara Finance Limited”। सुब्रत रॉय ने कुछ स्थानीय लोगों से पैसे जमा करवाए, बदले में छोटे लोन दिए। धीरे-धीरे यह रोज़गार योजना  “विश्वास योजना” में बदल गई।

1980 का दशक आते-आते सहारा ‘पब्लिक डिपॉजिट स्कीम’ के ज़रिए उत्तर भारत के छोटे शहरों में छा गया।सहारा का फॉर्मुला सीधा था— “हम आपके पैसे को सुरक्षित रखेंगे, ब्याज देंगे, और देश बनाएंगे।” 

लोगों ने भरोसा किया। किसान, शिक्षक, मजदूर, सबने अपने पैसे सहारा में लगाए और इसी भरोसे पर एक आदमी अरबपति बन गया। (Sahara Scam)

जब सहारा बना ‘सिस्टम के भीतर सिस्टम’

1990 से 2005 तक का समय था सहारा साम्राज्य का सुनहरा युग। लक्ज़री गाड़ियां, एयरलाइंस, रियल एस्टेट, मीडिया, हॉस्पिटैलिटी— सहारा ने हर उस सेक्टर में कदम रखा, जहां पैसा और पावर थी।

  • सहारा एयरलाइंस ने इंडियन एविएशन में नई क्रांति की।
  • Aamby Valley City बना एशिया का सबसे लग्ज़री प्रोजेक्ट।
  • सहारा टीवी नेटवर्क से लेकर सहारा टाइम्स, सहारा समय, सहारा मुंबई, सहारा ग्रुप । मीडिया पर भी कब्ज़ा।

इस बीच, सुब्रत राय का पावर नेटवर्क इतना बड़ा हुआ कि उनके साथ क्रिकेट बोर्ड, फिल्म इंडस्ट्री, ब्यूरोक्रेसी और यहां तक कि प्रधानमंत्री तक रिश्ते बन गए। वो हर पार्टी के साथ और हर सत्ता के करीब रहे।

सेबी केस — जहां से शुरू हुआ पतन

2011 में Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने नोटिस भेजा— “सहारा ने बिना अनुमति 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जनता से जुटाई है।”

सहारा का जवाब: “ये निवेशक ग्रामीण हैं, और हमने सब कुछ वैधानिक तरीके से किया है।” लेकिन सेबी ने जांच जारी रखी। सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में कहा “सहारा 24,000 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस करे।” और तभी सुब्रत रॉय पर गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ। 2014 में उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा गया। यहीं से साम्राज्य की चाबियां ढीली पड़ने लगीं।

जेल से जमानत तक, लेकिन सिस्टम का खेल खत्म

सुब्रत रॉय ने जमानत पाने के लिए 5000 करोड़ रुपये कैश + 5000 करोड़ की बैंक गारंटी दी। जमानत मिली, लेकिन भरोसा टूट गया। मीडिया ने उन्हें “फर्जीवाड़े का बादशाह” कहा, और निवेशक धीरे-धीरे पैसे वापस मांगने लगे। कंपनी का रोज़गार नेटवर्क  सिकुड़ गया। सहारा का साम्राज्य अब सिर्फ रियल एस्टेट और फाइलों में बचा था।

साल 2020 से 2025 — मुकदमे, जब्ती और सरकारी कब्ज़ा

2020 के बाद से ED, IT और सेबी ने सहारा की संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू किया। 2023 में सरकार ने सहारा की 88 संपत्तियों को बेचने का आदेश दिया। 2024 में Adani Group और LIC Housing जैसी कंपनियों ने कुछ प्रॉपर्टी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।

2025 में Lucknow के Sahara City Homes, Sahara Bhawan और Aamby Valley की संपत्तियाँ Liquidation Process में चली गईं। मूल्यांकन करीब ₹65,000 करोड़ का बताया गया— पर सवाल यह रहा: “आख़िर यह पैसा निवेशकों तक कब पहुँचेगा?”

सुब्रत रॉय का व्यक्तित्व — शेर या मायाजाल?

सुब्रत रॉय के दफ्तर में काम करने वाले बताते हैं— वो अनुशासनप्रिय, आध्यात्मिक और चौंकाने वाले विज़नरी थे। वो सहारा परिवार  को धर्म जैसा मानते थे, जहां हर कर्मचारी “परिवार का सदस्य” कहलाता था।

लेकिन आलोचक कहते हैं — वो मनोवैज्ञानिक स्तर पर कर्मचारियों को ‘भक्ति’ में बाँध लेते थे, और यह साम्राज्य “कॉर्पोरेट लॉजिक” नहीं, “अंधभक्ति” पर टिका था।

राजनीति, सत्ता और सिस्टम की चुप्पी

सहारा का सबसे बड़ा कवच था उसका पॉलिटिकल नेटवर्क। समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस, भाजपा से लेकर बीएसपी तक। हर पार्टी के साथ सहारा के रिश्ते रहे। सुब्रत रॉय हर नेता के “पारिवारिक विवाह समारोह से लेकर या शपथ समारोह में मौजूद रहते थे। लेकिन जब सहारा का पतन शुरू हुआ तो किसी ने मदद का हाथ नहीं बढाया।

अब है आम निवेशक की त्रासदी

करीब 3.5 करोड़ निवेशक अब भी अपने पैसे की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। कई गरीब परिवार, सेवानिवृत्त शिक्षक और किसान जिन्होंने सहारा में जीवनभर की बचत डाली थी।

सरकार की तरफ से सेबी ने “Sahara Refund Portal” लॉन्च किया, लेकिन अब तक सिर्फ 1% लोगों को ही पैसा मिला है। बाकी फाइलें जांच में हैं।

यह कहानी सिर्फ एक कंपनी का पतन नहीं, बल्कि आर्थिक भरोसे क मौत  की कहानी है।

88 प्रॉपर्टीज़ और अडानी कनेक्शन

अब जब सूब्रत राय जिंदा नही है और ग्रुप खात्मे की कगार पर है तो साल 2025 की बड़ी खबर यह है कि सहारा की 88 प्रॉपर्टीज़ की वैल्यूएशन के बाद कुछ हिस्से Adani Realty और Godrej Properties को ऑफर किए गए हैं। अडानी ग्रुप ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन वित्त मंत्रालय की फाइलें बता रही हैं—“Negotiations in advanced stage.” अगर ये डील पूरी होती है, तो “सहारा साम्राज्य” का अंतिम अध्याय अडानी अध्याय  होगा।

सहारा का प्रतीकात्मक अंत

लखनऊ का सबसे भव्य माना जाने वाला सहारा शहर वीरान हो चुका है। बताते हैं कि सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय लखनऊ के सहारा शहर के पिछले दरवाजे से चुपचाप चली गई। करीब 300 एकड के महलनुमा सहारा शहर मे, कभी जहां चमकदार BMW और Range Rover खड़ी रहती थीं, अब वहां घास उग आई है। सहारा शहर जो कि अपनी शान शौकत के लिए मशहूर था, उसके जंग लगे विशालकाय प्रवेश द्वार पर लखनऊ नगर निगम की सील लग चुकी है।  

सुब्रत रॉय, जो कभी देश के सबसे ताकतवर कॉरपोरेट चेहरों  में से एक थे, अब एक ऐसी कहानी है, जिसे सिस्टम ने पहले चढ़ाया, फिर गिराया, और फिर भुला दिया। (Sahara Scam)

Comments are closed.

और पढ़ें