Shiromani Akali Dal BJP Alliance: देश की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी दलों में शामिल शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 6 साल बाद फिर से NDA में लौटने का ऐलान कर दिया। संसद में NDA अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में पूरी तरीके से जुटा हुआ है। राज्यसभा में 7 आम आदमी पार्टी के सांसदों को BJP में शामिल होने से लेकर अलग-अलग राज्यों में चुनावी जीत तक, गठबंधन का नंबर गेम लगातार बदल रहा है।
इसके साथ ही आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों दल एक साथ मैदान में उतरेंगे और यहाँ तक की ग्रह मंत्री अमित शाह ने यह भी साफ कर दिया है गठबंधन जीतने पर मुख्यमंत्री अकाली दल से ही होगा। हालांकि, इस गठबंधन के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या अब संसद में NDA के पास दो-तिहाई बहुमत पूरा हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा में सिर्फ 1 सांसद रखने वाले अकाली दल के आने के बाद भी सरकार को दो-तिहाई बहुमत के लिए अभी भी 41 और सांसदों के समर्थन की जरूरत है।

Shiromani Akali Dal BJP Alliance: क्यों चाहिए NDA को राज्यसभा और लोकसभा में और सीटें?
दरअसल, सरकार दिसंबर के शीतकालीन सत्र में दो सबसे बड़े बिल पास कराने की तैयारी में है। पहला है 2029 के चुनाव से पहले महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला संविधान संशोधन बिल, और दूसरा है लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने वाला Delimitation बिल! लेकिन इन दोनों बिलों को पास कराने के लिए सरकार को संसद के दोनों सदनों में अलग-अलग दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। चूंकि ये दोनों संविधान संशोधन से जुड़े बिल हैं, इसलिए इन्हें कानून बनाने के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में अलग-अलग 2/3 बहुमत से पास कराना अनिवार्य है।
इसीलिए यहाँ राज्यसभा की सीटें बहुत महत्वपूर्ण हो जाती हैं क्योंकि सामान्य बिल अटकने पर सरकार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाकर उसे पास करा सकती है, लेकिन संविधान संशोधन बिल में ऐसा कोई विकल्प नहीं होता। अगर राज्यसभा में दो-तिहाई वोट नहीं मिले, तो बिल वहीं गिर जाएगा। अभी का गणित देखें तो लोकसभा में बिल पास करने के लिए 361 वोट चाहिए, जबकि NDA के पास सिर्फ 320 सांसद हैं यानी 41 सांसद कम पड़ रहे हैं। वहीं राज्यसभा में 164 वोटों की जरूरत है और NDA के पास 152 सांसद हैं मतलब वहां भी 12 सांसदों का साथ और चाहिए। (Shiromani Akali Dal BJP Alliance)

पंजाब चुनाव से पहले क्यों साथ आए अकाली दल और भाजपा?
शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भाजपा के 6 साल बाद फिर से साथ आने के पीछे सबसे बड़ी वजह 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव है। साल 2020 में किसान आंदोलन के समय अकाली दल ने भाजपा से अपना पुराना रिश्ता तोड़ लिया था। लेकिन अलग-अलग चुनाव लड़ने से पंजाब में दोनों ही पार्टियों को बहुत नुकसान हुआ। 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में न तो अकाली दल अपनी पुरानी ताकत बचा पाया और न ही भाजपा अकेले दम पर कोई सीट जीत सकी।
इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भी दोनों पार्टियों को साथ आने के लिए मजबूर कर दिया। इस चुनाव में भाजपा को शहरों से करीब 18.5% वोट मिले थे, जबकि अकाली दल को गांवों से 13.4% वोट मिले थे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि अगर दोनों के वोट मिला दिए जाएं, तो यह आंकड़ा करीब 32% तक पहुंच जाता है, जो पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकता है। साथ ही, भाजपा ने यह भी मान लिया है कि पंजाब में अकाली दल ‘बड़े भाई’ की भूमिका में रहेगा और चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री भी अकाली दल का ही बनेगा। इन्हीं शर्तों के बाद सुखबीर सिंह बादल की पार्टी ने NDA में लौटने का फैसला किया। (Shiromani Akali Dal BJP Alliance)
अकाली दल की वापसी से NDA को क्या होगा बड़ा फायदा?
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ आने से भाजपा और NDA को पंजाब से लेकर दिल्ली तक सीधा फायदा होगा। सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब पंजाब के गांवों और सिख वोटरों तक NDA की सीधी पहुंच बनेगी, जहां अकेले भाजपा कमजोर मानी जाती थी। वहीं, संसद में जहां लोकसभा में 1 सांसद बढ़ा है, वहीं अगर 2027 में पंजाब में सरकार बनती है तो 2028 में खाली होने वाली राज्यसभा सीटों पर भी NDA की ताकत बढ़ेगी। कुल मिलाकर, यह गठबंधन पंजाब में सत्ता में वापसी और केंद्र में NDA को मजबूत करने का एक बड़ा दांव है।
अब 41 और सांसदों का जुगाड़ कैसे करेगी NDA? समझें आसान भाषा में
संसद के शीतकालीन सत्र में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पूरा करने के लिए NDA अब कई तरीकों से काम कर रही है। सबसे पहले, भाजपा अकाली दल जैसे पुराने साथियों और निर्दलीय सांसदों को अपने साथ जोड़कर संख्या बढ़ा रही है। दूसरी तरफ, सरकार की नजर उन क्षेत्रीय पार्टियों (जैसे YSRCP और BJD) पर है, जो न तो NDA में हैं और न ही कांग्रेस के INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। (Shiromani Akali Dal BJP Alliance)
इसके अलावा, महिला आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे पर कई विपक्षी दलों के लिए खुलकर विरोध करना भी आसान नहीं होगा। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अगर वोटिंग के समय कुछ विपक्षी पार्टियां सदन से बाहर चली जाती हैं या वोट नहीं डालतीं, तो सदन में मौजूद सांसदों की संख्या कम हो जाएगी। ऐसे में NDA अपने मौजूदा 320 सांसदों के दम पर ही आसानी से यह बिल पास करा सकती है।









