Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

धर्मयुद्ध का शंखनाद! अविमुक्तेश्वरानंद का ‘योगी’ पर सीधा प्रहार—’सीएम पद छोड़ें या महंत की गद्दी’

Swami Avimukteshwaranand

Swami Avimukteshwaranand: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक ऐसा मोर्चा खोल दिया है, जो आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन की आहट दे रहा है। स्वामी जी के शब्दों ने आज ‘मर्यादा’ और ‘सत्ता’ के बीच की लकीर को खींच दिया है!

Swami Avimukteshwaranand का योगी पर सीधा प्रहार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीधे तौर पर सीएम योगी की दोहरी भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘खलीफा’ की संज्ञा दे डाली है। स्वामी जी का दोटूक कहना है कि योगी आदित्यनाथ को या तो मुख्यमंत्री रहना चाहिए या फिर गोरखनाथ मठ का महंत। एक व्यक्ति एक साथ सत्ता की कुर्सी और धर्म की सर्वोच्च गद्दी पर नहीं बैठ सकता। उन्होंने एक गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है कि—”भगवा पहनने वाला व्यक्ति मीट का व्यापार नहीं कर सकता।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भगवा चोला पहनकर ऐसे व्यापारों को संरक्षण या अनुमति दी जा सकती है? (Swami Avimukteshwaranand)

इस बयान ने न केवल बीजेपी समर्थकों बल्कि हिंदू समाज के बीच भी खलबली मचा दी है। यह केवल एक बयान नहीं, बल्कि एक धार्मिक आंदोलन की शुरुआत मानी जा रही है। विपक्ष भी इस मौके को भुनाने में लग गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब साधु-संत ही योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे? क्या ‘भगवा’ के नाम पर शुरू हुई यह लड़ाई लखनऊ की कुर्सी को अस्थिर कर देगी?

फिलहाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का यह हमला सीधे योगी आदित्यनाथ की ‘कोर इमेज’ पर चोट करता है। ‘मीट व्यापार’ और ‘खलीफा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल यह संकेत देता है कि यह लड़ाई अब केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहने वाली। क्या यह देश में एक नए ‘धार्मिक सुधार’ या ‘सत्ता परिवर्तन’ के आंदोलन की नींव है? (Swami Avimukteshwaranand)

Comments are closed.

और पढ़ें