अगर आप भी हवाई सफर के दौरान अपने फोन की बैटरी खत्म होने की चिंता में पावर बैंक (Power Bank) को अपना सबसे बड़ा सहारा मानते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। विमानन मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के मद्देनजर एक बेहद कड़ा फैसला लेते हुए विमान के अंदर पावर बैंक के इस्तेमाल और चार्जिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
आपको बताते चलें कि हवाई यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। क्यूंकि पावर बैंक में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी में अत्यधिक दबाव या तकनीकी खराबी के कारण ‘थर्मल रनवे’ (Thermal Runway) की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे उड़ान के दौरान आग लगने या ब्लास्ट होने का खतरा रहता है। क्यूंकि 30,000 फीट की ऊंचाई पर अगर किसी पावर बैंक में धुंआ या आग निकलती है, तो वह पूरे केबिन के लिए घातक साबित हो सकती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि,
अब से जब आप विमान में कदम रखेंगे, तो आपको इन कड़े नियमों का सामना करना होगा:-
1. टेक-ऑफ से लेकर लैंडिंग तक, आप अपना पावर बैंक ऑन नहीं कर पाएंगे।
2. न तो आप पावर बैंक से फोन चार्ज कर सकते हैं और न ही विमान के सॉकेट से पावर बैंक को चार्ज कर सकते हैं।
3. पहले की तरह, पावर बैंक अभी भी चेक-इन बैगेज (Check-in Baggage) में प्रतिबंधित रहेंगे; इन्हें केवल हैंड बैग में ही ले जाया जा सकेगा, लेकिन वे ‘स्विच ऑफ’ मोड में होने चाहिए।
इस फैसले ने उन यात्रियों के बीच खलबली मचा दी है जो लंबी उड़ानों के दौरान फिल्में देखने या काम करने के लिए पावर बैंक पर निर्भर रहते थे। एयरपोर्ट पर अब सुरक्षा जांच (Security Check) के दौरान पावर बैंक को लेकर और भी ज्यादा सख्ती बरती जा सकती है।
क्या है नया नियम?
विमानन सुरक्षा नियमों के अनुसार, लिथियम-आयन बैटरी से चलने वाले पावर बैंक को लेकर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
- चेक-इन बैगेज में पूरी तरह बैन: आप पावर बैंक को अपने उस बड़े बैग (Check-in Bag) में बिल्कुल नहीं रख सकते जो विमान के कार्गो होल्ड में जाता है। अगर स्कैनिंग में यह पकड़ा गया, तो बैग रोक लिया जाएगा और पावर बैंक निकाल कर फेंक दिया जाएगा।
- वॉट-ऑवर (Wh) की सीमा: अब केवल 100Wh तक की क्षमता वाले पावर बैंक ही ‘कैबिन बैगेज’ (Hand Bag) में ले जाने की अनुमति है। यदि आपके पास इससे ज्यादा क्षमता (जैसे 160Wh से ऊपर) का पावर बैंक है, तो आपको एयरलाइन से विशेष अनुमति लेनी होगी, जो अक्सर नहीं मिलती।
- क्षतिग्रस्त बैटरी पर रोक: अगर आपका पावर बैंक फूला हुआ है, उसमें डेंट है या तार निकले हुए हैं, तो उसे फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
- संख्या पर लगाम: एक यात्री अब अधिकतम 2 पावर बैंक ही अपने साथ हैंड बैग में रख सकता है।









