केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (AMIT SHAH) आज केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार (ANDMAN AND NICOBAR ISLAND) द्वीप समूह के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान गृह मंत्री न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस द्वीप समूह के विकास कार्यों का जायजा लेंगे, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठकें भी करेंगे।
फिलहाल आपको बताते चलें कि, अंडमान दौरे के बीच, गृह मंत्री का सबसे महत्वपूर्ण कार्य मणिपुर (MANIPUR) की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना है। मणिपुर में पिछले कुछ समय से लागू राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) की अवधि जल्द ही समाप्त होने वाली है। ऐसे में गृह मंत्री की यह समीक्षा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि राष्ट्रपति शासन समाप्त होने पर ये देखना होगा कि क्या राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि को आगे बढ़ाया जाना चाहिए या वहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः सक्रिय करने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं, इस पर भी गृह मंत्री अमित शाह (AMIT SHAH) मंथन करेंगे।

फिलहाल जानकारों कि माने तो मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि समाप्त होने से पहले गृह मंत्री की यह समीक्षा रिपोर्ट केंद्र सरकार के अगले कदम के लिए निर्णायक साबित होगी। जो यहां की ज़मीन पर एक नई राजनैतिक क्रांति लाएगी। गृह मंत्री अमित शाह गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक वांडूर में होगी, जहां गृह मंत्रालय से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।









