JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को ले सकते हैं उपराष्ट्रपति पद की शपथ

Vice President Oath Ceremony: उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद सीपी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। समारोह के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा।

एनडीए के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, “नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शपथ समारोह 12 सितंबर की सुबह होगा, क्योंकि पंडित जी ने इसके लिए शुभ समय चुना है।”

चुनाव परिणाम:

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया । उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 752 मत वैध और 15 अवैध थे, जिससे प्रथम वरीयता के मतों के लिए आवश्यक बहुमत संख्या घटकर 377 रह गई।

एनडीए को कागज़ों पर 427 सांसदों का समर्थन हासिल था, लेकिन वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों ने भी राधाकृष्णन का समर्थन किया। दिलचस्प बात यह है कि एनडीए उम्मीदवार को उम्मीद से 14 वोट ज़्यादा मिले, जिससे विपक्षी खेमे में क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज़ हो गईं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

परिणामों की घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद में सकारात्मक योगदान देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “थिरु सीपी राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई। उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।”

इसके अलावा, 13 सांसदों ने चुनाव में मतदान से परहेज किया। इनमें बीजू जनता दल (बीजेडी) के सात, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के चार, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) का एक और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें