JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले- “वन मैन शो चल रहा है”…

आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी(CWC) की बैठक आज संपन्न हुई। जिसमें आज काफी लंबे अंतराल के बाद सासंद शशि थरूर भी शामिल हुए। जो कि पहले कई बैठक से नदारत रहे। बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी नें बाहर आकर बीजेपी पर हमला बोला। राहुल गांधी नें मनरेगा और जी राम जी बिल को लेकर भी बीजेपी को घेरा है।

राहुल गांधी नें बैठक के बाद की अपील

इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल से पूछे बिना, मामले का अध्ययन किए बिना ही मनेरगा को अकेले ही समाप्त कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज की स्थिति के बारे में पता चलता है कि ‘वन मैन शो’ चल रहा है। पूरा का पूरा फायदा वही दो-तीन अरबपतियों के लिए है।

अधिकार आधारित अवधारणा थी मनरेगा

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने VB-G RAM G योजना पर कहा, “मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी। मनरेगा अधिकार आधारित अवधारणा थी। मनरेगा से देश में करोड़ों लोगों को एक न्यूनतम मजदूरी मिलती थी। मनरेगा पंचायती राज में सीधा राजनीतिक हिस्सेदारी और फाइनेंस सपोर्ट का साधन था। मोदी सरकार अधिकारों के विचार और संघीय ढांचे पर हमला कर रही है। ये प्रत्यक्ष अधिकार आधारित अवधारणा है उस पर आक्रमण है, राज्यों की जो संघीय संरचना है उस पर भी ये आक्रमण है। राज्यों से केंद्र पैसे छीन रहा है। यह सत्ता का केन्द्रीकरण और फाइनेंस का केन्द्रीकरण है। इससे देश को नुकसान होगा, गरीब जनता को नुकसान होगा।”

कांग्रेस पार्टी देश भर में करेगी आंदोलन

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बैठक में हमने शपथ ग्रहण की। हमने MNREGA योजना को केंद्र बिंदु बनाकर पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस,अग्रणी भूमिका निभाते हुए, 5 जनवरी से MNREGA बचाओ अभियान शुरू करेगी। हम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) की हर कीमत पर रक्षा करेंगे। MNREGA सिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि यह भारत के संविधान द्वारा दिया गया काम का अधिकार है। हम MNREGA से गांधी जी का नाम हटाने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का भी संकल्प लेते हैं।”

Comments are closed.

और पढ़ें