Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

”गर्व का क्षण…”, पीएम मोदी ने एशिया कप जीत पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

PM Modi Congratulate Indian Men’s Hockey Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। टीम ने रविवार को बिहार के राजगीर में आयोजित फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीता। दिलप्रीत सिंह (28′, 45′), सुखजीत सिंह (1′) और अमित रोहिदास (50′) ने गोल किए।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी अधिक ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और अधिक गौरवान्वित करें!”

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “शाबाश लड़कों! शानदार!”

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने में शामिल हुए। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “शानदार प्रदर्शन ! बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी ने पूरे एशिया कप में बेहतरीन खेल की मिसाल कायम की है; सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

इस जीत के साथ, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न केवल प्रतिष्ठित एशिया कप खिताब जीता, बल्कि 2026 हॉकी विश्व कप के लिए सीधे योग्यता भी हासिल की। एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। आखिरी बार उन्होंने 2017 में ढाका में एशिया कप जीता था।

Comments are closed.

और पढ़ें