राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

चुनाव आयोग ने यूपी में बदली SIR ड्राफ्ट लिस्ट की तारीख, यहां जानिए प्रक्रिया में क्या है अपडेट

देश में SIR को लेकर विपक्ष ने हंगामा काट रखा था लेकिन सरकार अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटी और राज्यों में SIR  की प्रक्रिया शुरू हुई और कई राज्यों में तो SIR  लगभग पूरा भी हो गया है। लेकिन आपको बताते चलें कि विपक्ष ने इस पर जनता को गुमराह करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उनका  ये दांव नहीं चल सका और SIR  को राज्यों में सकुशन संपन्न किया गया।

By-Elections 2025

अब खबर आ रही है उत्तर प्रदेश से जहाँ पर ये पता चल रहा है की चुनाव आयोग ने यूपी में SIR  ड्राफ्ट लिस्ट की डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि कल यानी कि 31 दिसंबर 2025 को SIR  ड्राफ्ट लिस्ट को आना था, लेकिन अचानक से ये तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

क्या हैं नई तारीख?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 

क्या है चुनाव आयोग के आंकड़े

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर थे। जांच के बाद इनमें से लगभग 2.89 करोड़ लोगों के नाम काटे जाएंगे। करीब 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। वहीं, जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे, इनमें से 1.26 करोड़ मतदाता अब उस पते पर नहीं रहते यानी वे दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

UP को छोड़ अन्य राज्यों की ड्राफ्ट लिस्ट जारी

चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को यूपी समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर करने की घोषणा की थी। चार नवंबर से इस पर काम शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश को छोड़कर चुनाव आयोग ने हाल ही में आठ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है. इस दौरान ECI ने अलग-अलग कारणों के चलते ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए नामों का ब्योरा भी दिया था।

Comments are closed.

और पढ़ें