UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग, हमलावरों ने 8 मिनट में दनादन गोलियां दागी और हो गए फरार 

Actor Disha Patani: बरेली के सिविल लाइंस में एक्टर दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी के आवास पर गोलीबारी की घटना के बाद बरेली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे आवास पर गोलीबारी की। पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है, जिनमें एसपी सिटी और एसपी क्राइम शामिल हैं, जो अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है। हमने परिवार से बात की है और एक एफआईआर दर्ज की है। घटना की जांच, इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसपी सिटी और एसपी क्राइम की देखरेख में पांच टीमों का गठन किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ट्रैफिक विभाग के नेतृत्व में एक विशेष टीम को शहर भर के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने का काम सौंपा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। हमारी सभी टीमें इस पर काम कर रही हैं। उनके घर पर सशस्त्र पुलिस गार्ड तैनात किए गए हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे आवास पर गोलीबारी की। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि हमें सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पटानी के आवास पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। कोतवाली थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें