राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

नए साल पर होंगे ये 9 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

साल 2025 खत्म होंने में अब कुछ वक्त ही बचा है, और लोग नए साल के जजश्न में डूबने कि लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन जहां एक तरफ नया साल खुशियां लेकर आएगा तो दूसरी तरफ लोगों के लिए टेंशन भी लाएगा। क्योंकि नए साल पर देश के अंदर कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे है। जो कि किचन से लेकर सैलरी और आधार में भी बदलाव देखने को मिलेगा और ये बदलाव आपकी जेब पर असर डालता हुआ नज़र आएगा।

पहला बदलाव- पैन और आधार लिंक
आधार कार्ड और पैन को लिंक करने की डेट दिसंबर में ही समाप्‍त हो रही है। अगर इन्‍हें लिंक नहीं किया जाता है तो यह 1 जनवरी से निष्क्रिय हो जाएंगे, फिर आप आईटीआर रिफंड, रिसिप्‍ट और बैंकिंग लाभ नहीं ले पाओगे। साथ ही पैन निष्क्रिय होने से आप कई सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हो।

दूसरा बदलाव- सख्‍त होंगे यूपीआई, सिम और मैसेजिंग नियम
बैंक UPI और डिजिटल पेमेंट के नियमों को सख्त किया जा रहा है। फ्रॉड को रोकने के लिए SIM वेरिफिकेशन के नियमों को भी कड़ा किया जा रहा है। ताकि फ्रॉडर्स WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स से फ्रॉड को कम किया जा सके। क्योंकि देश में साइबर फ्रॉड बढ़ने की इंतेहा हो गई है।

तीसरा बदलाव- एफडी योजना और लोन 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और HDFC बैंक जैसे बैंकों ने लोन की दरें कम कर दी हैं, जो 1 जनवरी से प्रभावी होने वाले हैं. इसी तरह, जनवरी से नई फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें भी लागू होंगी. यह आपके निवेश को प्रभावित कर सकता है।

चौथा बदलाव- एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी हो सकता है बदलाव
हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है. अब 1 जनवरी से से देका होगी कि एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होगी या फिर रेट कम होंगें। जिसका असर सीधे तौर पर आपकी जेब पर पड़ सकता है।

पांचवा बदलाव- CNG-PNG और एएफटी 
ऑयल कंपनियां हर महीने एलपीजी के साथ ही सीएनजी-पीएनजी और ATF के दाम बदलती हैं। अब 1 जनवरी से एलपीजी के साथ सीएनजी, पीएनजी और जेट फ्यूल (AFT) के दाम में बदलाव किए जा सकते हैं। ATF को जेट फ्यूल भी कहा जाता है, जो एक तेज ईंधन होता है। इसके दाम घरेलू और इंटरनेशनल दोनों के लिए अलग-अलग तय होते हैं।

छठ बदलाव- नया टैक्‍स कानून 
नया इनकम टैक्‍स एक्‍ट 2025 1 जनवरी 2026 से पूरी तरह से लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन सरकार जनवरी तक नए ITR (टैक्स रिटर्न) फॉर्म और नियमों को नोटिफाई करेगी, जो 1 अप्रैल 2026 यानी वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगा। यह पुराने टैक्‍स कानून Income-tax Act, 1961 की जगह लेगा।

7वां बदलाव- 8वां वेतन आयोग 
उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी कर देगी जिसकी मांग पिछले कई वक्त से चल रही है।  इसका मतलब है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन 1 जनवरी 2026 से जोड़कर दी जाएगी। बता दें 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्‍त हो जाएगा।

8वां बदलाव- किसानों के लिए नियम 
यूपी जैसे राज्यों में किसानों को पीएम किसान योजना का फायदा पाने के लिए यूनिक किसान ID की आवश्‍यकता होगी। PM किसान फसल बीमा योजना के तहत, अगर जंगली जानवरों से फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर दी जाती है, तो अब उसे भी पीएम किसान योजना में कवर किया जा सकता है। 

9वां बदलाव- वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी 
1 जनवरी 2026 से भारत में कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. निसान, BMW, JSW एमजी मोटर, Renault और एथर एनर्जी ने वाहनों के दाम में 3000 रुपये से लेकर 3 फीसदी तक बढ़ोतरी करने को कहा है। टाटा मोटर्स और होंडा जैसी कंपनियों ने भी बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें