UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

“प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा करुणा नहीं, बल्कि एक तमाशा है…”, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

PM Modi Manipur Visit: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का तीन घंटे का दौरा एक तमाशा, दिखावा और घायल लोगों का घोर अपमान है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मणिपुर में आपका तीन घंटे का पड़ाव कोई करुणा नहीं है। यह एक तमाशा, दिखावा और घायल लोगों का घोर अपमान है। इम्फाल और चुराचांदपुर में आज आपका तथाकथित रोड शो, राहत शिविरों में लोगों की चीखें सुनने से बचने के अलावा और कुछ नहीं है!

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की कई विदेश यात्राएं करने की भी आलोचना की और दावा किया कि राज्य में लगभग 300 लोगों की जान जा चुकी है तथा हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 864 दिनों की हिंसा, लगभग 300 जानें गईं, 67,000 लोग विस्थापित हुए, 1,500 से ज़्यादा घायल हुए। तब से आपने 46 विदेश यात्राएँ कीं, लेकिन अपने ही नागरिकों से सहानुभूति के दो शब्द कहने के लिए एक भी यात्रा नहीं की। मणिपुर में आपकी आखिरी यात्रा? जनवरी 2022 में चुनावों के लिए! आपके “डबल इंजन” ने मणिपुर के निर्दोष लोगों की जान ले ली है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री दोनों की “घोर अक्षमता और मिलीभगत” को जांच से बचा लिया गया। हिंसा अभी भी जारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भाजपा की थी और अब केंद्र सरकार फिर से टालमटोल कर रही है। यह न भूलें कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा पर गश्त की जिम्मेदारी आपकी सरकार की है।

इस बीच, मणिपुर के इम्फाल में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शहर को उनके स्वागत के लिए सजाया गया है। राज्य की राजधानी से प्राप्त तस्वीरों में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की व्यापक तैनाती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 सितंबर तक पांच राज्यों मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार- के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें