UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

बंगाल में अमित शाह ने ममता सरकार को घेरा, ममता का पलटवार कहा- इस बार खेला का नाम… 

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बीजेपी और टीएमसी की तरफ से एक दूसरे पर तीखा हमला बोला गया है। अमित शाह ने आज पीसी कर के ममता सरकार पर हमलावर नज़र आए। अमित शाह ने कहा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी तरफ ममता बैनर्जी भी पलटवार करने से पीछे नहीं हटी और उन्होंने बीजेपी सरकार को जमकर कोसा।

अमित शाह के बयान पर ममता का पलटवार

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम से  आम लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। वो कह रहे हैं कि बांग्लादेश के डेढ़ करोड़ लोगों का नाम हटा दिया जाएगा। ये लोग राजनीतिक हताशा में हैं, पिछली बार कहा था 200 पार और अब कर रहे हैं एसआईआर। SIR के नाम पर घुसपैठियों को हटाएंगे, इतने दिन तक क्या कर रहे थे। मुझे भी बांग्लादेशी कहा जाता है।

घुसपैठिए बंगाल से घुसते हैं तो पहलगाम कैसे?

अमित शाह की ओर से बांग्लादेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बाड़ लगाने को लेकर राज्य सरकार से जमीन नहीं दिए जाने के आरोप पर ममता बनर्जी ने कहा, “आज वे (BJP) कह रहे हैं कि ममता बनर्जी ने जमीन नहीं दी। पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी? वे यह भी कहते हैं कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से ही घुसते हैं, अगर ऐसा है, तो क्या आपने पहलगाम में हमला किया था? दिल्ली में हुई घटना के पीछे कौन था?”

वोटर लिस्ट को लेकर जारी एसआईआर प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, “वे (BJP) SIR के नाम पर लोगों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में एसआईआर की वजह से अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है.” उनका दावा है कि एसआईआर का संचालन एआई का उपयोग करके किया जा रहा है, यह एक बड़ा घोटाला है। ममता ने यह भी कहा कि लोग पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे।

Comments are closed.

और पढ़ें