JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

बसपा के लिए ‘अस्तित्व’ का संकट! क्या 2026 में दोनों सदनों में ‘सिफर’ हो जाएगी बसपा, 36 साल में पहली बार क्यों होगा ऐसा

Mayawati

भारतीय राजनीति में दलित अस्मिता की सबसे बड़ी आवाज मानी जाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आज अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि वर्ष 2026 बसपा के लिए पिछले 41 सालों का सबसे ‘बुरा साल’ साबित हो सकता है। जिसका अंदाजा शायद खुद बसपा सुप्रीमो मायावती को भी नहीं होगा। लेकिन वो कहते है ना कि वक्त और किस्मत कब पलट जाए पता ही नहीं चलता है। कुछ ऐसा ही अब मायावती के साथ नए साल में होने वाला है।

Mayawati

संसद के दोनों सदनों में बसपा होगी सिफर

आपको बताते चले कि पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में बसपा का एक भी प्रतिनिधि नहीं होगा। इस तरह बसपा की आवाज नवंबर 2026 में संसद में सुनाई नहीं देगी?बात करें 2024 के लोकसभा चुनाव की तो उसमें मायावती की पार्टी सिफर पर सिमट गई थी। हालंकि अब संसद में बसपा के पास एकलौते सदस्य रामजी गौतम हैं, जो राज्यसभा में हैं। रामजी गौतम का कार्यकाल 2026 में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद संसद में बसपा का एक भी सदस्य नहीं रह जाएगा। बसपा के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा जब संसद के दोनों सदनों यानि लोकसभा और राज्यसभा में बसपा के सदस्य की संख्या शून्य होगी।

Mayawati

2026 में रामजी संसद से हो जाएंगे रिटायर

यूपी के 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है। इन 10 राज्यसभा सांसदों में बीजेपी के 8, सपा और बसपा के एक-एक सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। 2026 में रिटायर होने वाले राज्यसभा सांसदों में बीजेपी से बृजलाल, सीमा द्विवेदी, चंद्रप्रभा उर्फ गीता, हरदीप सिंह पुरी, दिनेश शर्मा, नीरज शेखर, अरुण सिंह और बीएल वर्मा का नाम शामिल हैं। सपा से प्रोफेसर रामगोपाल यादव हैं तो बसपा से रामजी गौतम हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2026 में मायावती का ‘शून्य’ होना मायावती के लिए एक बड़ा अलार्म है। क्या मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद युवाओं और दलित वोट बैंक को फिर से जोड़ पाएंगे? हाल ही में बसपा ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

​”बसपा का इतिहास संघर्षों का रहा है, लेकिन 2026 की चुनौती अभूतपूर्व है। संसद में ‘जीरो’ होना केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस आंदोलन के लिए एक बड़ा धक्का है, जिसे मान्यवर कांशीराम ने अपने खून-पसीने से सींचा था।”

Comments are closed.

और पढ़ें