तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

‘बांग्लादेश हिंसा पर कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता के बिगड़े बोल, कहा ‘भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ…

बांग्लादेश में जारी हिंसा और हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर पूरे भारत में गुस्सा भरा हुआ है। इसको लेकर आज देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हुआ है. इतना ही नहीं अब भारत और बांग्लादेश के सम्बन्धो को लेकर रूस ने भी अपनी राइ रखी है और बांग्लादेश को उसी की भाषा में समझाया भी है. हालांकि,इन सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने बयानो के लिए ही जाने जाते है, और एक बार फिर से उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे बवाल को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।


क्या बोले दिग्विजय सिंह?

बांग्लादेश में जारी हिंसा और हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर पूरे भारत में गुस्सा भरा हुआ है। हालांकि, इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों की प्रतिक्रिया बताया है। दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और वहां के कट्टरपंथियों पर बात करते हुए भारत की स्थिति पर भी निशाना साधा और कहा कि, ”बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद वे सारे तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीति करते हैं. शेख हसीना और शेख मुजीबुर्रहमान इन तत्वों का हमेशा विरोध करते थे.”

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होने आगे कहाकहा, “जो हालात हमारे देश में हैं, यहां धार्मिक उन्माद फैलाने वाली कट्टरपंथी ताकतें जिस प्रकार से अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं, वही रिएक्शन वहां पर उस प्रकार का हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “हम बांग्लादेश में हमारे हिंदू और ईसाई भाइयों के साथ जो हो रहा है, उसकी निंदा करते हैं. वहां के प्रमुख मोहम्मद यूनुस साहब, जो खुद एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं, उन्हें इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”

भाजपा ने किया पलटवार

बांग्लादेश को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा- “दिग्विजय सिंह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह भारत के नागरिक हैं या पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट। वो अलकायदा के एजेंट हैं क्या? या अंतर्राष्ट्रीय आतंकियों ने उन्हें सुपारी दे रखी है कि उनकी तरफ से प्रवक्ता बनना है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसमें यहां कौन सी घटनाएं हुईं जिसका रिएक्शन बंग्लादेश में दिखा? हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में जो आतंकी हमला हुआ था, वहां कौनसी घटना हुई जिसके कारण हमला हुआ?”

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- “दिग्विजय सिंह ध्यान रखिए, हिंदुस्तान की जनता सब जानती है। और पूरा विश्व इस बात को जानता है कि कौन आतंकवादियों के साथ है और कौन आतंकवादियों की विरोध में है। चाहे इंस्पेक्टर मोहन शर्मा का कांड हो तब भी अपने आतंकवादियों का साथ दिया था, मुंबई बम ब्लास्ट में भी अपने आतंकवादियों का साथ दिया था, आपको जब-जब भी मौका मिला है तो आपने आतंकवादियों को जी कहकर सम्मानित भी किया है। आज भी बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो नरसंहार हो रहा है, मंदिर-गुरुद्वारा जलाए जा रहे हैं। निर्दोष हिंदुओं को आग लगाई जा रही है। तब भी आप पीड़ितों के समर्थन में बोलने की बजाय आतंकवादियों और कट्टरपंथी इस्लामी टेरेरिस्टों को सहारा दे रहे हैं, उनके प्रवक्ता बन रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात है। ये दिखाता है कि कांग्रेस कल तक जिन्ना के साथ थी, आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो इस्लामिक आतंकवाद है, उसके साथ है।”

माहौल और हालात नहीं हैं ठीक

यह बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग और इस्कॉन नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली सहित भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत सरकार ने भी बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Comments are closed.

और पढ़ें