भारतीय राजनीति के थिएटर में एक नया ‘एक्शन हीरो’ अपनी पूरी रफ़्तार के साथ एंट्री ले चुका है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए नितिन नबीन आज देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी ‘स्क्रिप्ट’ तैयार करने जा रहे हैं, जिसने विपक्षी पार्टियों के लिए मनोरंजन से ज्यादा ‘सिरदर्द’ पैदा कर दिया है। आज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों का जमघट लगने वाला है। इसे आप सिर्फ एक मीटिंग मत कहिए—यह भाजपा की ‘अगली बड़ी फिल्म’ का प्री-प्रोडक्शन है!

नितिन नबीन की रफ़्तार देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह टी-20 के अंदाज में टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे हैं। विपक्षी टीमें अभी फील्डिंग सेट ही कर रही हैं कि यहाँ ‘ओपनर’ ने चौके-छक्के मारना शुरू कर दिया है।” विपक्षी पार्टियों के लिए नितिन नबीन की यह सक्रियता किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं है। वह यह देखने के लिए टीवी स्क्रीन से चिपके हुए हैं कि क्या नितिन नबीन वही पुरानी ‘अमित शाह स्टाइल’ की चाणक्य नीति अपनाएंगे या उनका अपना कोई ‘यंग और एनर्जेटिक’ तड़का होगा? खबर है कि आज की बैठक में डिजिटल वॉरियर्स और बूथ लेवल वर्कर्स के लिए एक ऐसी रणनीति बनेगी जो सोशल मीडिया पर ‘ट्रेंडिंग’ रहने वाली है।
आज की मीटिंग के गुप्त पन्नों से जो छनकर बाहर आ रहा है, वो किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं। आज कई राज्यों के प्रभारियों के रोल बदले जा सकते हैं (इसे आप ‘कास्टिंग चेंज’ कह सकते हैं)। और मिशन 2026 को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल, असम और केरल जैसे राज्यों के लिए आज ‘स्पेशल नितिन इफेक्ट्स’ तैयार किए जा सकतें हैं। नबीन खुद युवा हैं, इसलिए युवाओं को लुभाने के लिए नई ‘पीआर स्ट्रेटेजी’ पर चर्चा होगी।

फिलहाल, नितिन नबीन की सक्रियता ने देश की जनता को भरपूर मनोरंजन और विपक्ष को लंबी चर्चा का मसाला दे दिया है।
”नबीन की एंट्री तो शानदार रही है, अब देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस (चुनाव) पर उनकी ये फिल्म कितनी कमाई करती है!”









