तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

भारतीय पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खरी कहा ‘भारत में उनका स्वागत, लेकिन…’,

हरभजन सिंह ने जो कहा, वो हर भारतीय के दिल की बात है! क्या बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए जुल्म के बाद भी क्रिकेट सामान्य रह सकता है?  “अतिथि देवो भव:” हमारी संस्कृति है, लेकिन पीठ में छुरा घोंपने वालों को जवाब देना भी हमें आता है। भज्जी का ये बयान सुनकर ढाका तक गूंज उठेगी! खेल अपनी जगह, लेकिन इंसानियत पहले। हरभजन सिंह ने बांग्लादेशी टीम के भारत दौरे और वहां के हालातों पर दिया बड़ा बयान।

भारत और बांग्लादेश के बीच मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद बढ़ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने पर इस कदर बौखला गया है कि उसने टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से भी इनकार कर दिया है। बांग्लादेश अपने मैच भारत में खेलेगा या नहीं इसका फैसला आईसीसी को करना है, लेकिन पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। 

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और वहां की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खेल और मानवता के बीच की लकीर को स्पष्ट किया है।

हरभजन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर तोड़ी चुप्पी

हरभजन सिंह ने एक न्यूज़ ऐजेंसी से बातचीत करते हुए बांग्लादेश और मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बयान दिया है। ‘पिछले कुछ दिनों में जो-जो घटनाएं हुई हैं, उनकी वजह से बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, वह गलत है। आईसीसी को उनके अनुरोध पर फैसला लेना चाहिए। हम भारत में सभी का स्वागत करते हैं, लेकिन वे यहां आना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी पसंद है।’

मानवता सर्वोपरि

भज्जी ने दो टूक शब्दों में कहा, “अगर पड़ोस में आग लगी हो और लोग मर रहे हों, तो आप स्टेडियम में जश्न कैसे मना सकते हैं?” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और क्रिकेट बोर्ड से मांग की है कि खेल से पहले वहां के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

बांग्लादेश ने आईपीएल प्रसारण पर रोक लगाई
भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला करने के बाद अब बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने कहा था कि उन्होंने बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण निलंबित किया जाए। इसके एक दिन बाद ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल का प्रसराण निलंबित करने का फैसला लिया। बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले से बांग्लादेश के लोग बेहद आहत, दुखी और आक्रोशित हैं। इन परिस्थितियों में बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचित किया है कि अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैच और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण निलंबित रहेगा।

Comments are closed.

और पढ़ें