Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनें सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई पद की शपथ

CP Radhakrishnan Takes oath As 15th Vice President of India: चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एनडीए के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, 12 सितंबर की सुबह समारोह के लिए इसलिए चुनी गई क्योंकि पंडित जी को यह समय शुभ लगा। समारोह से पहले कई राजनीतिक नेता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।

राजधानी में मौजूद लोगों में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं।

सीपी राधाकृष्णन का परिचय

एनडीए उम्मीदवार चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इससे पहले, वे महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं।

उन्होंने फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने मार्च और जुलाई 2024 के बीच तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए और तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम

राज्यसभा महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने वोट डाले, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 752 मतपत्र वैध और 15 अवैध थे, जिससे प्रथम वरीयता के मतों के लिए आवश्यक बहुमत घटकर 377 रह गया। एनडीए को कागज़ों पर 427 सांसदों का समर्थन हासिल था, लेकिन वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों ने भी राधाकृष्णन का समर्थन किया। दिलचस्प बात यह है कि एनडीए उम्मीदवार को उम्मीद से 14 वोट ज़्यादा मिले, जिससे विपक्षी खेमे में क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज़ हो गईं।

इसके अलावा, 13 सांसदों ने चुनाव में मतदान से परहेज किया। इनमें बीजू जनता दल (बीजेडी) के सात, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के चार, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) का एक और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें