तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

भारत में पहली बार दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए किस रूट से होगी शुरुआत और कितना होगा किराया

भारतीय रेलवे ने कुछ समय से काफी ज़्यादा तरक्की की है। यात्रियों के लिए उनका सफर सुगम बनाने के लिए रेलवे रोज नए नए कदम उठा रहा है। रेलवे ने कई रूट पर वन्दे भारत (VANDE BHARAT) ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे यात्रियों को सफर करने में ज़्यादा  दिक्कतों का सामना करना न पड़े। अभी तक वन्दे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच का कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन अब सरकार ने तय किया है कि अब वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन का भी संचालन जल्द शुरू किया जायेगा।

भारतीय रेलवे एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है। जिस तरह वंदे भारत एक्सप्रेस ने दिन के सफर की तस्वीर बदली, अब उसी कड़ी में रात की यात्रा को भी पूरी तरह हाईटेक और लग्जरी बनाने की तैयारी हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ा और आधिकारिक ऐलान सामने आ गया है। नए साल के पहले दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि इस मेगा प्रोजेक्ट की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द यात्रियों को इसका फायदा मिलने वाला है

कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जनवरी में ही शुरू हो जाएगी। 15 से 20 जनवरी के बीच इसके उद्घाटन की उम्मीद जताई जा रही है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन से पूर्वोत्तर के लोगों को कोलकाता आने जाने में बहुत आसानी होगी।

कितनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलेंगी?
रेल मंत्री ने बताया कि अगले छह महीनों में 8 और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आएंगी। जबकि पूरे साल भर में कुल 12 ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी। स्लीपर वंदे भारत में यात्रियों का खास ध्यान रखा गया है। इसमें कई सारी सुविधाएं हैं जो बहुत एडवांस और बाकि ट्रेनों से अलग हैं।

इस रूट से होगी ऐतिहासिक शुरुआत

रेल मंत्री के मुताबिक, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच चलाई जाएगी। यह रूट इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उत्तर-पूर्व भारत को देश के बड़े महानगर से तेज, सुरक्षित और आरामदायक कनेक्टिविटी मिलेगी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह भारतीय रेलवे के लिए सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि स्वदेशी तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें