JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

माघ मेला के लिए अब सफर होगा और भी आसान, यूपी रोडवेज़ का यात्रियों को तोहफा

उत्तर प्रदेश में पिछले साल प्रयागराज में कुंभ का बहुत सफल आयोजन किया गया था। सीएम योगी की सरकार द्वारा और अब इस साल 3जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला की शुरुआत होनी है। जिसको लेकर शासन और प्रशासन ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों के साथ कई दौर की बैठक कर के पूरी जानकारी हासिल की और ये निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह कि कोई लापरवाही बर्दाश्त नहींकी जाएगी। माघ मेला को लेकर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसको देखते हुए यूपी परिवहन विभाग नें भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन महाकुंभ की तर्ज पर किए जाने की योजना बनाई गई है। इस दौरान बसों के रीयल टाइम ट्रैकिंग की जाएगा

रोडवेज़ विभाग ने बसों के संचालन का तैयार किया खाका

डिपो में 174 बसों में 110 का संचालन माघ मेला को लेकर किया जाएगा। लखनऊ मुख्यालय के कार्यालय से इस बार कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। महाकुंभ 2025 की तरह सभी चेक पोस्टों पर सुरक्षा टीमों की तैनाती की जाएगी। मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कंट्रोल रूम से बसों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे बसों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। परिवहन विभाग के आदेशानुसार सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से नाइट विजन टेस्ट अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही बसों के आपातकालीन गेट, ब्रेक, लाइट व अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच भी की जा रही है।

प्रयागराज से अयोध्या के लिए भी सफर होगा सुगम

ऐसे में माघ मेला नहाने के बाद श्रीराम के दर्शन करने आने वाले लोगों को आसानी से बसें मिलेंगी। अयोध्या क्षेत्र परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर विमल राजन के अनुसार कुल 270 बसें अयोध्या और प्रयागराज के बीच लगाई गई हैं। इनमें से कई बसें गोंडा तक जाएंगी। इससे माघ मेला के लिए प्रयागराज आने वाले लोगों को आसानी होगी।

Comments are closed.

और पढ़ें