राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

“मादुरो गए, तेल आया: “खत्म होगा पेट्रोल का संकट! ट्रंप का दावा- वेनेजुएला सौंपेगा 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी क्रूड।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने पूरी दुनिया के तेल बाजार और कूटनीति में खलबली मचा दी है। यह न केवल ऊर्जा राजनीति का एक बड़ा मोड़ है, बल्कि अमेरिका की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का सबसे आक्रामक चेहरा भी है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से निकला एक बयान और दुनिया भर के तेल उत्पादक देशों के पसीने छूट गए! राष्ट्रपति ट्रंप ने सीधे तौर पर घोषणा कर दी है कि वेनेजुएला की नई ‘अंतरिम अथॉरिटी’ अमेरिका को 30 से 50 मिलियन (3 से 5 करोड़) बैरल उच्च गुणवत्ता वाला कच्चा तेल सौंपने जा रही है। यह महज एक व्यापारिक सौदा नहीं है, बल्कि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के ‘काले सोने’ पर सीधी पकड़ बनाने की पहली बड़ी कोशिश है।

क्या कहा राष्ट्रपति ट्रंप ने?

वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ हुए नए “ऊर्जा समझौते” का खुलासा किया। उन्होंने कहा “हमारा मिशन सफल रहा। वेनेजुएला की नई अंतरिम अथॉरिटी ने सहमति जताई है कि वे अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी बैन वाला तेल (Heavy Crude) सौंपेंगे। यह तेल अमेरिका के उन रिफाइनरियों के लिए है जिन्हें दशकों से मादुरो ने रोक रखा था। अब अमेरिका की ऊर्जा लागत कम होगी और हम किसी भी दुश्मन पर निर्भर नहीं रहेंगे।”

तथ्यों का विश्लेषण

बैन वाला तेल (Sanctioned Oil): यह वह तेल है जिसे वर्षों से अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा नहीं जा सका था। ट्रंप अब इस भारी स्टॉक को सीधे अमेरिकी बाजार में उतार रहे हैं।

हाई-क्वालिटी हैवी क्रूड (Heavy Crued): वेनेजुएला का तेल ‘हैवी’ होता है, जो अमेरिकी रिफाइनरियों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसके आने से अमेरिका में गैस और ईंधन की कीमतों में भारी गिरावट आने की उम्मीद है।

रणनीतिक जीत: (Political Victory) ट्रंप इसे अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की ‘मुक्ति’ की कीमत (Cost of Liberation) के रूप में देख रहे हैं।

Donald Trump

दुनिया और भारत पर इसका असर

  1. ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: ओपेक (OPEC) देशों के बीच इस फैसले से तनाव बढ़ गया है क्योंकि बाजार में अचानक इतना तेल आने से कच्चे तेल की कीमतें $60 प्रति बैरल से नीचे गिर सकती हैं।
  2. भारत की स्थिति: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहले ही कह चुके हैं कि भारत ‘लोगों की सुरक्षा’ चाहता है। हालांकि, अगर तेल की वैश्विक कीमतें गिरती हैं, तो यह भारत के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अमेरिका का यह ‘एकतरफा कब्जा’ कूटनीतिक चिंता का विषय है।
  3. रूस और चीन को झटका: वेनेजुएला में रूस और चीन का भारी निवेश है। ट्रंप के इस कदम से इन दोनों देशों का आर्थिक प्रभाव वहां लगभग शून्य हो जाएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें