तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम की खुली चेतावनी- “किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को मायानगरी… “

महाराष्ट्र की राजनीति और आईपीएल (IPL) के गलियारों में सबसे बड़ी सुर्खी बनी हुई है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम (Amit Satam) ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों (Bangladeshi Cricketer) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बेहद सख्त और विवादित बयान दिया है। मुंबई (Mumbai) बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ‘जब तक हिंदुओं पर जुल्म बंद नहीं होता, तब तक मुंबई में कोई बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं खेलेगा।’

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने क्या कहा?

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने कहा, “जिस प्रकार से हिंदुओं पर बांग्लादेश में अत्याचार हो रहे हैं, हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा है, जिस तरह बांग्लादेश एंटी इंडिया स्टैंड ले रहा है, उसे देखते हुए बांग्लादेश के किसी भी खिलाड़ी को हम आईपीएल (IPL)में खेलने नहीं देंगे। यह राष्ट्रीयत्व की बात है, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “यही वजह है कि बीसीसीआई ने यह फरमान निकला है। फिर चाहें वह शाहरुख खान की टीम का हो या फिर किसी और टीम का, बांग्लादेशी खिलाड़ियों को किसी भी आईपीएल की टीम में खेलने नहीं देंगे।” “हमारा रुख साफ है। एक तरफ हमारे हिंदू भाई-बहनों का खून बह रहा है और दूसरी तरफ यहाँ करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट दिए जा रहे हैं। हम वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम के बाहर कड़ा विरोध करेंगे। खेल और मनोरंजन देश की सुरक्षा और भावनाओं से बढ़कर नहीं हो सकते।”

बयान के पीछे का मुख्य कारण

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित साटम ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही निरंतर हिंसा और हत्याओं (जैसे मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास की हत्या) पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म बंद नहीं होता, तब तक मुंबई की धरती पर उनके खिलाड़ियों का स्वागत करना “राष्ट्रीय स्वाभिमान” के खिलाफ है।

Comments are closed.

और पढ़ें