राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

यात्रा नई, शब्द पुराने! विदेशी मंच से राहुल के सियासी मायने, जानिए क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हमेशा चर्चा में बने रहते है चाहे वो देश में रहें या फिर विदेश में वो हमेशा सेण्टर ऑफ़ अट्रैक्शन में रहते हैं। राहुल गांधी देश में रह कर बीजेपी और आरएसएस को लेकर हमेशा से हमला करते आए हैं। राहुल गांधी जब-जब विदेश यात्रा पर होते हैं तब वो वहां से खासकर आरएसएस और बीजेपी को निशाने पर लेते हैं। जिसको लेकर बीजेपी के नेता उन पर आरोप लगते हैं कि उनको जहां बोलना होता है वहां वो नहीं बोलते हैं और वहां से भाग जाते हैं। विदेश में बोलकर देश को नीचे दिखाने का काम करते हैं,राहुल गांधी ऐसा भी बीजेपी के नेताओं का कहना है। अब एक बार फिर से राहुल गांधी लाइमलाइट में हैं वो अपने विदेश यात्रा पर हैं और वहां से उन्होंने एक बार फिर से अपनी ढपली अपना राग शुरू किया हैं

राहुल गांधी का विदेश से बीजेपी और आरएसएस पर हमला

राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी विदेश यात्रा के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर  हमला बोलने के साथ ही भारत की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने आरोप को दोहराया है कि BJP देश के संस्थानों पर कब्जा कर रही है। राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर किया जा रहा है और संवैधानिक संस्थानों पर सत्ताधारी पार्टी का कब्जा बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले संस्थानों—जैसे चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया—पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन संस्थानों की स्वतंत्रता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास हो रहे हैं और असहमति को देशद्रोह के तौर पर पेश किया जा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और इस पर ध्यान देने की अपील की।

ED और CBI, को हथियार बनाया

राहुल गांधी ने कहा कि “हमारे संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह से कब्ज़ा हो गया है। हमारी खुफिया एजेंसियां, ED और CBI, को हथियार बनाया गया है। ED और CBI के पास BJP के खिलाफ ज़ीरो मामले हैं, और ज़्यादातर राजनीतिक मामले उन लोगों के खिलाफ हैं जो उनका विरोध करते हैं। अगर आप एक व्यवसायी हैं और कांग्रेस का समर्थन करने की कोशिश करते हैं, तो आपको धमकी दी जाती है। BJP भारत के संस्थागत ढांचे का इस्तेमाल राजनीतिक शक्ति बनाने के लिए एक उपकरण के रूप में करती है। देखिए BJP के पास कितना पैसा है और विपक्ष के पास कितना है।”

हम प्रतिरोध का एक सिस्टम बनाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संस्थाओं पर कब्ज़े के खिलाफ विरोध का एक सिस्टम बनाएगी। उन्होंने कहा,”लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला हो रहा है। हमें इसका मुकाबला करने के तरीके खोजने होंगे। हम इसका विरोध करने के लिए एक सिस्टम बनाएंगे। हम BJP से नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि भारतीय संस्थागत ढांचे पर उनके कब्ज़े से लड़ रहे हैं।” 

राहुल गांधी के इन बयानों पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आने की संभावना है। इससे पहले भी बीजेपी राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों को लेकर उन पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाती रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी अपने विदेश दौरों के दौरान अक्सर भारत के लोकतंत्र, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते रहे हैं, जिस पर देश की सियासत में लगातार बहस होती रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें