JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर तेजप्रताप यादव का रिएक्शन आया सामने,क्या कुछ कहा

कांग्रेस नेताओं को क्या हो गया है ये तो भगवान जाने क्योंकि वो कब क्या बयान दे देंगे ये समझ पाना मुमकिन ही नहीं न मुमकिन है। अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गाँधी की तुलना भगवान राम से कर दी. ये वही कांग्रेस है जो कहती थी कि भगवान राम का तो इस देश में कोई अस्तित्व ही नहीं है। अब राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर रहें हैं। इसी पर अब बिहार के नेता तेजप्रताप यादव का रिएक्शन सामने आया है।

तेजप्रताप यादव का पलटवार

कांग्रेस नेता के बयान पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, “आप मनुष्य की तुलना भगवान राम से कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस नेता खुद को भगवान समझते हैं। किसी की तुलना भगवान से नहीं की जा सकती। कांग्रेस नेता हमेशा गुंडागर्दी का सहारा लेते हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता में आना है, उन्हें जनता की चिंताओं की कोई परवाह नहीं है।”

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बयान

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। पटोले का कहना है कि राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं जो भगवान राम करते थे। पटोले ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी अब तक अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर क्यों नहीं गए। पटोले ने जवाब दिया कि राहुल गांधी भगवान राम का काम कर रहे हैं। भगवान राम का काम था पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलाना, राहुल गांधी भी यही कर रहे हैं। वे लोगों की सेवा करना पसंद करते हैं, न कि राम मंदिर में फोटो सेशन कराना।

नाना पटोले ने क्यों दिया बयान?

पटोले ने आगे कहा कि जब राम लला ताले में बंद थे, तब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मंदिर के ताले खुलवाए थे। जब राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे, तब वे पूजा करेंगे। उनका जोर इस बात पर था कि राहुल गांधी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए मंदिर जाने की जल्दी नहीं है। बीजेपी लगातार राहुल गांधी पर हमला कर रही है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद भी वे वहां नहीं गए।

Comments are closed.

और पढ़ें