JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

“रो-सुपर-हिट शर्मा” ने खेली विजय हजारे में तूफानी पारी, इतनी गेंदों में जड़ा शतक

क्रिकेट को लेकर देश में एक अलग तरह का क्रेज़ है, और जब बात क्रिकेट की हो और फंसे के बेस्ट प्लेयर की तो बात बिलकुल अलग ही होती है. क्रिकेट में गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर तक का क्रेज सबने देखा, लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद ये हुआ कि अब भारतीय क्रिकेट को आगे कौन ले जायेगा। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़,वी वी एस लक्ष्मण, वीरेंदर सेहवाग इनके रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और भी कई प्लेयर्स के नाम सामने आये और उन्होंने क्रिकेट जगत में देश ही नहीं विदेश में भी बवाल मचा दिया। इसी कड़ी में हम बात कर रहे है रोहित शर्मा की जिन्होंने विजय हज़ारे मैच में तहलका मैच मचा दिया हैं.

रो सुपर हिट शर्मा ने विजय हाज़रे ट्रॉफी में सिक्खिम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. रोहित शर्मा इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं। अगले महीने से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए जल्द ही टीम का ऐलान किया जाना है। इससे पहले रोहित शर्मा ने एक धमाकेदार पारी खेलती हुए 62 गेंदों में शतक जड़ा दिया. रोहित ने आठ छक्के और नौ चौके लगाते हुए अपनी लिस्ट-A करियर की 37वीं सेंचुरी पूरी की है।

लेकिन शतक जमाने के बाद भी रोहित नहीं रुके और उन्होंने 94 गेंदों में 155 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में रोहित ने 9 छक्के और 18 चौके लगाए। रोहित की इस पारी के दम पर मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंद दिया। बता दें कि सिक्किम ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे मुंबई ने 31वें ओवर में ही चेज कर लिया।

2018 के बाद विजय हजारे में खेलते नज़र आए रोहित

सवाई मानसिंह स्टेडियम में 12,000 से अधिक दर्शक रोहित शर्मा को देखने पहुंचे थे। यह 2018 के बाद उनका पहला विजय हजारे ट्रॉफी का मैच था। कई हजार दर्शक पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही स्टेडियम पहुंच गए थे, ताकि सुपरस्टार बल्लेबाज़ की एक झलक मिल सके। पहली पारी के दौरान जब रोहित फील्डिंग कर रहे थे, तब स्टेडियम में ‘रोहित, रोहित’ और ‘मुंबई चा राजा’ के नारे गूंजते रहे।

Comments are closed.

और पढ़ें