आज का दिन हर साल से ज़्यादा महत्वपूर्ण है, उसके पीछे आज कुछ कारण है। देश की राजधानी से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी तक बीजेपी पूरी तरह हर्षोउल्लास से भरी हुए दिखा रही है। जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे भारत के तीन महत्वपूर्ण लोग. जिसकी मूर्ति का आज पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। जिसमे की भारत रत्न, पूर्व पीएम श्रद्धये पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती पर उनको बीजेपी एक यादगार तोहफा दे रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वो कई बार के सांसद रहे और आज वहीँ पर बीजेपी उनके नाम से एक बड़ा तोहफा देने जा रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती पर लखनऊ के बसंतकुंज में अटल प्रेरणा स्थल के पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे और उनके साथ सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। अटल प्रेरणा स्थल में कांस्य से बानी मूर्तियों में अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति प्रेरणा स्थल के अंदर लगाई है। इन सबके बीच सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अटल जी को किया नमन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लोकभवन में अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही महामना मदन मोहन मालवीय व राजा बिजली पासी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

सीएम योगी का अटल जी के नाम संदेश
मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। लखनऊ से प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकास के नए विजन के साथ बढ़ाने का कार्य किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी महोत्सव का आयोजन पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अटल जी की कविताओं के काव्य पाठ, उनके लेखन पर वाद-विवाद, पत्रकारिता, संसद और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अटल जी महत्वपूर्ण भाषण आदि को लेकर पूरे देश में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थाओं में अनेक कार्यक्रम भी हुए।

सर्वाधिक समय तक किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की पैतृक भूमि उत्तर प्रदेश के आगरा के बटेश्वर में है। उनकी उच्च शिक्षा कानपुर और सार्वजनिक जीवन की शुरुआत बलरामपुर से शुरू हुई थी। संसद में उन्होंने सर्वाधिक समय तक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अटल बिहारी वाजपेयी जी का विराट व्यक्तित्व व कृतित्व देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता है।
डबल इंजन सरकार ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने और विचार परिवार को निरंतरता देने के लिए डबल इंजन सरकार ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण किया है। यहां भारत की तीन महान विभूतियां की प्रतिमाएं व डिजिटल म्यूजियम भी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा राष्ट्र के प्रति एकता व अखंडता का संदेश देगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का संकल्प व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा समरसता के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अभियान को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाएगी। पीएम के करकमलों से राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण हुआ।









