राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश,कहा- भू-माफियाओं और बाहुबलियों पर…

उत्तर प्रदेश में अब भू माफ़िय और बाहुबलियों की खैर नहीं हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं जनता कह रही है योगी सरकार के एक्शन के बाद से ही। एक दौर था जब उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल का हिस्सा सिर्फ बाहुबलियों के नाम से गूंजता था और उनके आतंक से वहां के लोग खौफ खाते थे।  लेकिन यूपी में 2017 में योगी आदित्यनाथ के सूबे की कुर्सी संभालने के बाद से एक-एक कर के अपराधियों के लिए काल बन गए हैं, अतीक अहमद से लेकर मुख़्तार अंसारी और विकास दुबे और न जाने कितने तमाम अपराधियों को योगी आदित्यनाथ ने सीधे यमराज से मुलाकात करवा दी है।

आज एक बार फिर से सीएम योगी ने गोरखपुर में सीधे तौर पर अधिकारीयों को निर्देश जारी कर दिया है क अब न कोई भू माफिया और न ही कोई बहुबली को बाख्सा नहीं जायेगा।

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार जबरदस्ती संपत्ति पर कब्ज़ा करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन ऑडिटोरियम में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आगंतुकों से बातचीत की, उनके आवेदन संबंधित अधिकारियों को सौंपे और उन्हें सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीएम योगी का शिकायतकर्ताओं को संदेश

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शिकायतकर्ताओं से कहा, “चिंता न करें। हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सरकार हर संभव मदद करेगी” जमीन से जुड़े विवादों के लिए, उन्होंने अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पारिवारिक विवादों के मामलों में, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दोनों पक्षों से बात करके सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए कहा। इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगने वाले आवेदनों पर, मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन दिया कि फंड की कमी स्वास्थ्य सेवा में बाधा नहीं बनेगी। बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के अनुमानों को तेजी से तैयार करने और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता के लिए सरकार को भेजने का निर्देश दिया।

Comments are closed.

और पढ़ें