Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

यूपी के गांवों तक पहुँची ‘ग्रामीण जनता सेवा बस’ – रोडवेज से 20% सस्ती यात्रा

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक बड़ी योजना की सौगात दी। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब 250 नई ग्रामीण जनता सेवा बसें चलाई जाएँगी। दावा है कि इन बसों का किराया रोडवेज की तुलना में 20 प्रतिशत तक सस्ता होगा।

क्या है योजना?

सामान्य रोडवेज बस का किराया: ₹1.30 प्रति किलोमीटर

ग्रामीण जनता सेवा बस का किराया: ₹1.04 प्रति किलोमीटर

यानी अगर किसी यात्री को 100 रुपये का टिकट लेना पड़ता, तो अब उसी सफर का किराया केवल 80 रुपये होगा।

कितना दूर तक चलेगी ये बसें?

यह नई सेवा प्रदेश के 75 से 80 किलोमीटर के दायरे में गाँव-गाँव तक पहुँचेगी। सरकार का दावा है कि इसका सीधा लाभ उन ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जिन्हें पहले महँगी निजी गाड़ियों या रोडवेज बसों पर निर्भर रहना पड़ता था।

कारोबारियों को राहत

सिर्फ यात्रियों को ही नहीं, बल्कि छोटे कारोबारियों को भी इस सेवा से राहत मिलेगी।

दूध, सब्ज़ी और फल बेचने वाले किसान और व्यापारी अब आसानी से अपना सामान मंडी और शहरों तक पहुँचा सकेंगे।

ग्रामीण अंचल से शहर आने-जाने वाले मज़दूरों और छात्रों को भी सस्ती और सीधी सुविधा मिलेगी।

सीएम योगी का कहना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा – “गाँव और किसान प्रदेश की रीढ़ हैं। जनता सेवा बसों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और हर वर्ग को सुरक्षित, सुलभ और सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा।”

Comments are closed.

और पढ़ें